{"product_id":"9788126702503-pratinidhi-kahaniyan-khushwant-singh","title":"Pratinidhi Kahaniyan : Khushwant Singh","description":"\u003cp\u003e • Author(s): Khushwant Singh\u003cbr\u003e • Publisher: Rajkamal Prakashan\u003cbr\u003e • Publisher Imprint: Rajkamal Prakashan\u003cbr\u003e • BISAC: General\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003cspan\u003eप्रतिनिधि कहानियां - खुशवंत सिंह पत्रकारिता से जुड़े रहकर भी खुशवंत सिंह ने अंग्रेजी में लिखनेवाले एक भारतीय कथाकार के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए रखी है ! इस संग्रह में उनकी कुछ प्रतिनिधि कहानियां शामिल हैं, जिन्हें उनके तीन कहानी-संग्रहों से चुना गया है ! खुशवंत सिंह की कहानियों का संसार न तो सिमित है और न एकायामी, इसलिए ये कहानियां अपनी विषय-विविधता के लिए विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं ! ध्यान से पढने पर इनकी दुनिया जहाँ हमारी सामाजिक दुनिया की अनेक खासियतें उजागर करती हैं, वहीँ इनमें लेखक का अपना व्यक्तित्व भी प्रतिध्वनित होता है- विचारोत्तेजक और अनुभूतिप्रवण ! शैली सहज, सरल और भाषा प्रवाहमयी है ! जीवन के विस्तृत अनुभवों में पगी हुई इन कहानियों में अपने देश की मिटटी की सोंधी गन्ध हैं ! मानव-जीवन में गहरे जड़ जमाए खोखले आदर्शो और दकियानूसी परम्पराओं पर कुठाराघात करती हुई ये चुटीली कहानियां अपने समय की जीवंत प्रतिध्वनियाँ हैं, जो यदि हमें गुदगुदाती हैं तो सोचने-समझने के लिए प्रेरित भी करती हैं ! लेकिन साथ ही ये एक ऐसे भारतीय लेखक की कहानियां भी हैं, जो अपने मुंहफट स्वाभाव और स्वतंत्र विचारों के लिए बहुत बार विवादों के घेरे में रहा है !\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Rajkamal Prakashan","offers":[{"title":"Paperback","offer_id":46910147723415,"sku":"9788126702503","price":139.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0666\/3471\/1191\/files\/9788126702503.webp?v=1770876782","url":"https:\/\/atlanticbooks.com\/products\/9788126702503-pratinidhi-kahaniyan-khushwant-singh","provider":"Atlantic Books","version":"1.0","type":"link"}