{"product_id":"9789348229328-siyasat-bhi-allahabad-mein-sangam-nahati-hai","title":"Siyasat Bhi Allahabad Mein Sangam Nahati Hai","description":"\u003cp\u003e • Author(s): Jaikrishna Rai 'Tushar'\u003cbr\u003e • Publisher: Lokbharti Prakashan\u003cbr\u003e • Publisher Imprint: Lokbharti Prakashan\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003cspan\u003eहिन्दी ग़ज़ल में कहन की, कंटेंट की विविधता की आज़ादी है यद्यपि अब उर्दू शायरी भी सिर्फ़ इश्क़ मोहब्बत नहीं रही। यह बदलाव ही साहित्य को समाज से जोड़ता है। एक अच्छा शेर हमेशा याद रहता है-\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e शोख इठलाती हुई परियों का है ख़्वाब ग़जल\u003cbr\u003e झील के पानी में उतरे तो है महताब गज़ल\u003cbr\u003e उसकी आँखों का नशा, जुल्फ़ की खुशबू, टीका\u003cbr\u003e रंग और मेंहदी रचे हाथों का आदाब ग़ज़ल\u003cbr\u003e मैंने ग़ज़ल को परिभाषित करने की कोशिश की है। आज ग़ज़ल की लोकप्रियता का ये आलम है कि हिन्दी के साथ अन्य भारतीय भाषाओं यहाँ तक कि बोलियों में भी लिखी और कही जा रही है। मैंने भी विविध विषयों पर ग़ज़ल कही है।\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e कभी मीराँ, कभी तुलसी, कभी रसखान लिखता हूँ \u003cbr\u003e ग़ज़ल में गीत में पुरखों का हिन्दुस्तान लिखता हूँ\u003cbr\u003e ग़ज़ल ऐसी हो जिसको खेत का मज़दूर भी समझे \u003cbr\u003e दिलों की बात जब हो और भी आसान लिखता हूँ\u003cbr\u003e स्त्री सौन्दर्य का उपमान आज बदल गया है, स्त्री आज जमीन से अन्तरिक्ष तक अपने पराक्रम को दिखा रही है। अब वह घरों के दालान और आँगन की शोभा नहीं है\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e न चूड़ी है, न बिन्दी है, न काजल, माँग टीका है \u003cbr\u003e ये औरत कामकाजी है ये चेहरा इस सदी का है\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e आशा है यह संकलन आप सभी को पसन्द आएगा।\u003cbr\u003e जयकृष्ण राय 'तुषार'\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Lokbharti Prakashan","offers":[{"title":"Paperback","offer_id":46910146379927,"sku":"9789348229328","price":175.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0666\/3471\/1191\/files\/9789348229328.webp?v=1770876778","url":"https:\/\/atlanticbooks.com\/products\/9789348229328-siyasat-bhi-allahabad-mein-sangam-nahati-hai","provider":"Atlantic Books","version":"1.0","type":"link"}