{"product_id":"9789360864330-mughal-saltanat-ki-arthvyavastha-c-1595-a-statistical-study","title":"Mughal Saltanat Ki Arthvyavastha C. 1595 : A Statistical Study","description":"\u003cp\u003e • Author(s): Shireen Moosvi | Tr. Naresh ‘Nadim’\u003cbr\u003e • Publisher: Rajkamal Prakashan\u003cbr\u003e • Publisher Imprint: Rajkamal Prakashan\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003e ‘मुग़ल सल्तनत की अर्थव्यवस्था’\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e इतिहास की एक बेहद चर्चित और प्रशंसित कृति है। यह पुस्तक वर्ष 1595 के आसपास के मुग़ल भारत की अर्थव्यवस्था का सांख्यिकीय विश्लेषण करती है।\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e मुगल साम्राज्य के महान आधिकारिक ग्रन्थ \u003c\/span\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003e ‘आइन-ए-अकबरी’\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e की प्रारंभिक पांडुलिपियों में मौजूद समृद्ध सांख्यिकीय सामग्री का विश्लेषण करते हुए, यह पुस्तक तत्कालीन आर्थिक स्थितियों पर व्यापक प्रकाश डालती है, साथ ही इस विषय में प्रचलित विचारों-धारणाओं को चुनौती भी देती है और उनमें संशोधन भी करती है।\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e प्रसिद्ध इतिहासकार शीरीं मूसवी की यह मौलिक पुस्तक मुग़ल सल्तनत की अर्थव्यवस्था के मात्रात्मक विश्लेषण द्वारा उसी तरह एक नया आयाम स्थापित करती है जैसा कि समकालीन अर्थशास्त्र में किया जाता है। इस पुस्तक का पहला संस्करण 1987 में प्रकाशित हुआ था, उसके बाद इसका जो दूसरा संस्करण प्रकाशित हुआ उसमें न सिर्फ़ सकल घरेलू उत्पाद पर एक नया अध्याय इसमें जोड़ा गया बल्कि अन्य अध्यायों को भी अद्यतन किया गया, यह उसी संस्करण का अनुवाद है।\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e मुगल साम्राज्य की अर्थव्यवस्था के कामकाज और उसकी सम्भावित विकास क्षमताओं में रुचि रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए यह पुस्तक अपरिहार्य है। उन्नीसवीं सदी के उत्तरार्ध में भारत की औपनिवेशिक अर्थव्यवस्था की संरचना के साथ मध्यकालीन अर्थव्यवस्था की तुलना के लिए भी यह एक ठोस आधार प्रदान करती है।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Rajkamal Prakashan","offers":[{"title":"Hardcover","offer_id":46910166630551,"sku":"9789360864330","price":1047.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0666\/3471\/1191\/files\/9789360864330.webp?v=1770876944","url":"https:\/\/atlanticbooks.com\/products\/9789360864330-mughal-saltanat-ki-arthvyavastha-c-1595-a-statistical-study","provider":"Atlantic Books","version":"1.0","type":"link"}