{"product_id":"aale-आले-stories-collections-book-in-hindi-9789392573712","title":"AALE \"आले\" Stories Collections Book in Hindi","description":"\u003cp\u003e • Author(s): Meenu Tripathi\u003cbr\u003e • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.\u003cbr\u003e • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.\u003cbr\u003e • BISAC: General\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eआले' कहानी-संग्रह की कहानियाँ जीवन की जटिलताओं का वर्णन करती हैं। और कथा-संसार में अपना विशिष्ट स्थान बनाने तथा पाठक के मस्तिष्क-पटल पर दीर्घकालिक प्रभाव छोड़ने में सक्षम हैं।इस कहानी संग्रह में मानवीय संवेदनाओं को सजगता और सहजता से उकेरा गया है। समाज में व्याप्त चिंताओं, घटनाओं, विषयों और समस्याओं से उपजी कहानियों में लोक कल्याण की कामना उगमती-उफनती दिखती है। समाज की अंतश्चेतना को स्पर्श करती मीनू त्रिपाठी द्वारा सृजित कहानियाँ बहुआयामी, बहुरंगी एवं बहुविध पक्ष उजागर करती हैं।'आले' की कुछ कहानियों के विषय बोल्ड होते हुए भी असहज नहीं करते। प्रस्तुतीकरण बड़े सलीके से मनोवैज्ञानिक धरातल पर आलंबित किया गया है। निश्चित रूप से ये कहानियाँ अपने सशक्त बिंबात्मक कथ्य के द्वारा पाठक के हृदय को छूने और उसके मन की वैचारिक संरचना को परिवर्तित करने में सक्षम हैं। किस्सागोई शैली में सृजित कहानियाँ पात्रों के सहज स्वाभाविक मनोविज्ञान, उनकी चारित्रिक विशिष्टताएँ, कमजोरियाँ, गुण-दोष आदि को उकेरकर पाठकों के मन में चलचित्र जैसे दृश्य उत्पन्न करती हैं। रोचक ढंग से बुनी संग्रह की कहानियाँ पाठकों के मानस तक पहुँचकर अपनी सार्थकता स्थापित करने में समर्थ हैं।\u003c\/p\u003e","brand":"Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.","offers":[{"title":"Paperback","offer_id":46839731421335,"sku":"9789392573712","price":210.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0666\/3471\/1191\/files\/9789392573712.webp?v=1769162509","url":"https:\/\/atlanticbooks.com\/products\/aale-%e0%a4%86%e0%a4%b2%e0%a5%87-stories-collections-book-in-hindi-9789392573712","provider":"Atlantic Books","version":"1.0","type":"link"}