{"product_id":"aankhon-ka-tara-9789369440894","title":"Aankhon Ka Tara","description":"\u003cp\u003e • Author(s): Aparna Gore\u003cbr\u003e • Publisher: Vani Prakashan\u003cbr\u003e • Publisher Imprint: Vani Prakashan\u003cbr\u003e • BISAC: Short Stories (Single Author)\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e‘आँखों का तारा’ रात के अँधेरे में चमक का प्रतीक है। यह माता-पिता के साथ रोचक बचपन का आशीर्वाद है, इसके साथ ही जीवन का शुभारम्भ है। वर्तमान में अपने हस्ताक्षर की कहानी है ‘अम्माँ’!अम्माँ एक पवित्र धारा है तथा सिद्धि-विनायक संगम कलश है। ‘बप्पा की असीम कृपा', ‘शुभ दिन’, ‘देस-परदेस' तथा 'सागर किनारे ' सिद्धि-विनायक की ज़िन्दगी के सुहाने सफ़र की कहानियाँ हैं। ‘रामेश्वरम्' एक अनोखी कहानी है।प्रथम विदेश यात्रा की कहानी है, 'उड़ान : अमेरिका तक' और इसमें अद्भुत विमान यात्रा एवं शक्तिशाली देश अमेरिका के सजीव क्षणों को पिरोया है। पहली कहानी में डिज़्नी वर्ल्ड के अप्रतिम किरदारों का समावेश है। न्यूयॉर्क सितारों का शहर है। अन्तहीन इन्तज़ार और आँसुओं के सैलाब की कहानी है, 'ढलते जायें, शाम के साये'। राजधानी दिल्ली में राजनीति, आक्रमण, गुलामी और युद्ध के आलम में हिन्दुस्तान की क़लम ने अक्षरों से चमत्कारी शायरी लिखी। ‘हज़रत अमीर ख़ुसरो’, ‘मीर जैसे कोई नहीं’, ‘नज़ीर' और 'ग़ालिब का है अन्दाज़-ए-बयाँ' कहानियों में गीत और ग़ज़ल के मोहक संगम से हिन्दी साहित्य की असाधारण प्रतिष्ठा है।★★★इस कहानी-संग्रह में प्रथम कहानी में माता की आँखों की चमक और मोहक मुस्कान से सबका लाड़-दुलार पाने वाला सुपरस्टार शिशु तारा जब चार वर्ष का जन्मदिन मनाने डिज़्नी वर्ल्ड जाता है, तो उसके साथ उसका प्रिय परिवार भी डिज़्नीलैंड फ्लोरिडा के अविश्वसनीय, अद्भुत नज़ारों में सुकून तलाशता है। वर्तमान समय में दौड़-भाग और धन-दौलत की ज़रूरतमन्द जीवन-शैली से चन्द दिन डिज़्नी वर्ल्ड में बिताना किसी स्वप्नलोक और परीलोक में रहकर आने जैसा है। वहीं बनाना रिवर और इंडियन रिवर (नदी) के बाद अटलांटिक महासागर के दुर्लभ आश्चर्यजनक दृश्यांकन को कहानी में लिखने की कोशिश की है। परी और जोसेफ़ के रूप में दो देशों भारत और अमेरिका के आपसी परिपक्व भावुक रिश्तों को दर्शाया गया है। उम्मीद करती हूँ आँखों का तारा में आप भी शिशु के बचपन का उल्लास मनायें और डिज़्नी वर्ल्ड जैसे महान व्यक्तित्व से परिचित हो कर उनके द्वारा कल्पित और निर्मित भव्य मैजिक किंगडम, जंगल, एनिमल किंगडम, फेयरी टेल हाउस, प्रिंसेस हाउस और एनीमेटेड कैरेक्टर्स से सुसज्जित, भव्य, विशालतम आकर्षक, मनमोहक, हृदयस्पर्शी डिज़्नीलैंड के आनन्दोत्सव, जीवन के अनुपम मेले में हिस्सा लें। शुभकामनाओं के साथ कथा-संग्रह का प्रारम्भ कर रही हूँ। —इसी पुस्तक से\u003c\/p\u003e","brand":"Vani Prakashan","offers":[{"title":"Hardcover","offer_id":46523132903575,"sku":"9789369440894","price":293.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0666\/3471\/1191\/files\/9789369440894.webp?v=1767180192","url":"https:\/\/atlanticbooks.com\/products\/aankhon-ka-tara-9789369440894","provider":"Atlantic Books","version":"1.0","type":"link"}