{"product_id":"chunautiyon-ka-saamna-karein-9789355438102","title":"Chunautiyon Ka Saamna Karein","description":"\u003cp\u003e • Author(s): Brian Tracy\u003cbr\u003e • Publisher: Manjul Publishing House\u003cbr\u003e • Publisher Imprint: Manjul Publishing House\u003cbr\u003e • BISAC: General\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eपरीकथा में राजकुमारी बदसूरत मेंढक को नहीं चूमना चाहती थी, हालाँकि इसके बाद वह आकर्षक राजकुमार बन जाता। इसी तरह कोई न कोई चीज़ हमें भी अपने सपनों तक पहुँचने से रोकती है। हमारे नकारात्मक विचार, भावनाएँ और दृष्टिकोण हमें वह हासिल करने से रोकते हैं, जिसे हासिल करने में हम सक्षम हैं। इस पुस्तक में बेस्टसेलिंग लेखक और वक्ता ब्रायन ट्रेसी तथा उनकी पुत्री चिकित्सक क्रिस्टीना ट्रेसी स्टाइन ऐसी व्यावहारिक व आज़माई हुई रणनीतियाँ बताते हैं, जिनकी मदद से आप मेंढक रूपी नकारात्मकता को सकारात्मक राजकुमारों में बदल सकते हैं। ट्रेसी और स्टाइन की आसान योजना नकारात्मकता के मूल कारण बताती है, मानसिक अवरोधों को उजागर करती है और आपको दिखाती है कि आप अपनी पूरी क्षमता तक पहुँचने के लिए उन्हें सफलता की सीढ़ी कैसे बना सकते हैं। इस पुस्तक में ब्रायन ट्रेसी के 5,000 से ज़्यादा व्याख्यानों और सेमिनारों का सार है, जिनसे 58 देशों के 50 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। साथ ही, इसमें स्टाइन के हज़ारों घंटों की काउंसलिंग व परामर्श अनुभवों के सबक़ भी शामिल हैं। शेक्सपियर ने कहा है कि, 'कुछ भी अच्छा या बुरा नहीं होता, सिर्फ़ सोच ही उसे वैसा बनाती है।' इस पुस्तक की शक्तिशाली तकनीकें और अभ्यास आपकी मानसिकता को पूरी तरह बदल देंगे। इसके बाद आप हर व्यक्ति और अनुभव में कुछ न कुछ सार्थक देखने लगेंगे, चाहे शुरुआत में वे आपको कितने ही मुश्किल और चुनौतीपूर्ण क्यों न लगें। इस पुस्तक में आप सीखेंगे कि अटल आत्मविश्वास कैसे हासिल करें, अपने सर्वश्रेष्ठ स्वरूप में कैसे पहुँचें और असाधारण जीवन कैसे जिएँ।\u003c\/p\u003e","brand":"Manjul Publishing House","offers":[{"title":"Paperback","offer_id":46849106215063,"sku":"9789355438102","price":163.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0666\/3471\/1191\/files\/9789355438102.webp?v=1769596003","url":"https:\/\/atlanticbooks.com\/products\/chunautiyon-ka-saamna-karein-9789355438102","provider":"Atlantic Books","version":"1.0","type":"link"}