{"product_id":"dhimi-wali-fast-passenger-9788119835843","title":"Dhimi Wali Fast Passenger","description":"\u003cp\u003e • Author(s): Mark Tully | Tr. Prabhat Singh\u003cbr\u003e • Publisher: Rajkamal Prakashan\u003cbr\u003e • Publisher Imprint: Rajkamal Prakashan\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eपचास से अधिक वर्षों तक भारतीय राजनीति और समाज को बेहद क़रीब से देखने-समझने वाले यशस्वी पत्रकार मार्क टली की दूसरी कथाकृति है—\u003cem\u003eधीमी\u003c\/em\u003e\u003cem\u003e \u003c\/em\u003e\u003cem\u003eवाली\u003c\/em\u003e\u003cem\u003e \u003c\/em\u003e\u003cem\u003eफ़ास्ट\u003c\/em\u003e\u003cem\u003e \u003c\/em\u003e\u003cem\u003eपैसेंजर\u003c\/em\u003e। इस किताब की कहानियों के लिए वह एक बार फिर अपनी मशहूर बेस्टसेलर, \u003cem\u003eद\u003c\/em\u003e\u003cem\u003e \u003c\/em\u003e\u003cem\u003eहार्ट\u003c\/em\u003e\u003cem\u003e \u003c\/em\u003e\u003cem\u003eऑफ़\u003c\/em\u003e\u003cem\u003e \u003c\/em\u003e\u003cem\u003eइंडिया\u003c\/em\u003e के इलाक़े में लौटते हैं, और हमें बीती सदी के आठवें दशक के उस दौर में ले जाते हैं, जब भारत चौराहे पर था और आर्थिक उदारीकरण की बयार बहने वाली थी।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eपूर्वी उत्तर प्रदेश की ग्रामीण दुनिया को रेखांकित करती ये कहानियाँ तमाम अविस्मरणीय लोगों की ज़िन्दगी का ख़ाका हैं—ऐसे साधारण लोग जो ढुलमुल हुकूमत, बेईमानी, भ्रष्टाचार और समाज में ऊँच-नीच जैसी ख़ामियों से पार पाने के तरीक़े खोजते हैं। सन्त रविदास का मन्दिर बनाने के लिए एक दब्बू दलित बुज़ुर्ग परम्पराओं को चुनौती देता है; एक किसान की साफ़गो और चतुर पत्नी अपने परिवार को अपने पति की मूर्खताओं से बचाती है; एक ख़त्म हो रही रेलवे लाइन का वजूद बचाने के लिए एक पूर्व प्रधानाध्यापक आम लोगों की लड़ाई का नेतृत्व करती है; एक राजनेता का बेटा इस सच से वाकिफ होता है कि राजनीति कुल मिलाकर पारिवारिक पेशा नहीं है। एक शान्तिप्रिय और निरुत्साही पुलिस सब-इंस्पेक्टर हत्या के एक हाई-प्रोफाइल मामले को सुलझाकर सबको चौंका देता है; एक अनीश्वरवादी शख़्स भिक्षु बन जाता है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cem\u003eधीमी वाली फ़ास्ट पैसेंजर\u003c\/em\u003e उत्तर भारत के गाँवों में लोगों की रोज़मर्रा की ज़िन्दगी की हलचलों के बारे में जोश और ज़हानत, संवेदना और करुणा के नज़रिये से दर्ज की गई कहानियों का बेहद दिलकश संग्रह है।\u003c\/p\u003e","brand":"Rajkamal Prakashan","offers":[{"title":"Paperback","offer_id":45285648072855,"sku":"9788119835843","price":209.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0666\/3471\/1191\/files\/9788119835843.webp?v=1769283969","url":"https:\/\/atlanticbooks.com\/products\/dhimi-wali-fast-passenger-9788119835843","provider":"Atlantic Books","version":"1.0","type":"link"}