{"product_id":"gagan-ghata-ghahrani-9789347265549","title":"Gagan Ghata Ghahrani","description":"\u003cp\u003e • Author(s): Manmohan Pathak\u003cbr\u003e • Publisher: Radhakrishna Prakashan\u003cbr\u003e • Publisher Imprint: Radhakrishna Prakashan\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003eगगन घटा घहरानी\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e उपन्यास की पृष्ठभूमि में झारखंड है—पलामू और उसके आसपास के क्षेत्र; और पात्र हैं आदिवासी-सदान, महाजन और जमींदार।\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e महाजनी सामन्ती तंत्र में आम आदिवासी जन का जीवन अबाध शोषण और उत्पीड़न से आक्रान्त है। बेगार, पिटाई और बेदखली से लेकर बलात्कार तक, हर तरह का अत्याचार उनके दैनन्दिन जीवन का हिस्सा हैं। जमींदार किसी पर ज्यादा ही नाराज हो जाए तो उसे अपने पालतू चीते का भोजन भी बना देता है। और सरकार के हाकिम-हुक्काम भी किसके साथ खड़े होते हैं यह भी सबको पता है।\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e यही परिस्थितियाँ आखिरकार आदिवासियों को जमींदार की गढ़ी पर चढ़ाई करने के लिए विवश करती हैं। इस उपन्यास में जो वर्णित है वह किसी मध्ययुग की नहीं बल्कि हमारे ही समय की कहानी है। कोई पाँच दशक पहले उभरे उस आन्दोलन का जीवन्त औपन्यासिक चित्र, जिसे झारखंड के एक स्वतंत्र राज्य के रूप में गठन के आन्दोलनों की शृंखला से अलग कर नहीं देखा जा सकता। \u003cbr\u003e\u003cbr\u003e आज भी आदिवासी जनजीवन नई चुनौतियों से रू-ब-रू है। उनकी अस्मिता और अधिकारों पर नये-नये खतरे मँडरा रहे हैं। ऐसे में यह उपन्यास एक अनिवार्य पाठ है जिसमें आदिवासियों की उस संघर्ष-परम्परा का अंकन है जिसे उन्होंने इतिहास के अपने लम्बे अनुभव से हासिल किया है, और जिसकी बदौलत वे शोषकों को पीछे धकेलते आए हैं।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Radhakrishna Prakashan","offers":[{"title":"Paperback","offer_id":47716901617815,"sku":"9789347265549","price":315.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0666\/3471\/1191\/files\/9789347265549.webp?v=1776940637","url":"https:\/\/atlanticbooks.com\/products\/gagan-ghata-ghahrani-9789347265549","provider":"Atlantic Books","version":"1.0","type":"link"}