{"product_id":"gorakh-sabad-prabodh-9789377374426","title":"Gorakh Sabad Prabodh","description":"\u003cp\u003e • Author(s): Bodhisatva\u003cbr\u003e • Publisher: Rajkamal Prakashan\u003cbr\u003e • Publisher Imprint: Rajkamal Prakashan\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003cspan\u003eकतिपय कारणों से पिछले कुछ समय से गोरखनाथ की चर्चा एक फ़ैशन जैसी चीज़ हो गई है, जिसके चलते उनकी वाणी का वास्तविक सार कहीं पीछे चला गया है। ऐसी स्थि‌ति में उनकी रचनाओं का यह कवितान्तरण पुनः गोरख-तत्त्व के अन्वेषण की दिशा में एक प्रस्थान-बिन्दु है।\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e हिन्दी कव‌िता के महत्त्वपूर्ण हस्ताक्षर बोधिसत्व ने इस पुस्तक में गुरु गोरखनाथ की एक सौ एक ऐसी सबदियों का कवितान्तरण किया है जो उनकी वाणी के अभिप्रायों को केन्द्रीभूत रूप में प्रस्तुत करती हैं। यह चयन न केवल काव्यान्तरण की दृष्टि से सम्भावनाशील है, बल्क‌ि कहीं न कहीं आज हमारे सामने मौजूद प्रश्नों को भी सम्बोधित करता है।\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e यह भी उल्लेखनीय है कि यह काव्यान्तरण केवल मूल रचना के अर्थ को नहीं बताता, उसे विस्तार देता है। गोरखवाणी में प्रयुक्त ऐसे पारिभाषिक शब्दों को, जो विस्तृत व्याख्या की अपेक्षा रखते हैं, यहाँ उन्हें यथेष्ट विस्तार दिया गया है जिससे वे न केवल सम्प्रेषणीय, बल्कि अधिक समीचीन भी हो जाते हैं।\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e इस काव्यान्तरण में गोरखवाणी की सूक्तिमयता का निर्वहन करते हुए बोधिसत्व अपनी काव्यात्मक व्याख्या में कुछ नई सूक्तियाँ भी रचते हैं जिससे यह पाठ और समृद्ध हो जाता है। लगभग हज़ार वर्षों के अन्तराल के चलते आज के पाठक और गोरखवाणी के बीच जो दूरी पैदा हुई है, यह प्रस्तुति उसे कम करेगी।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Rajkamal Prakashan","offers":[{"title":"Paperback","offer_id":47716895293591,"sku":"9789377374426","price":245.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0666\/3471\/1191\/files\/9789377374426.webp?v=1776940611","url":"https:\/\/atlanticbooks.com\/products\/gorakh-sabad-prabodh-9789377374426","provider":"Atlantic Books","version":"1.0","type":"link"}