{"product_id":"jadoo-ka-kaleen-9788126728886","title":"Jadoo Ka Kaleen","description":"\u003cp\u003e • Author(s): Mridula Garg\u003cbr\u003e • Publisher: Rajkamal Prakashan\u003cbr\u003e • Publisher Imprint: Rajkamal Prakashan\u003cbr\u003e • BISAC: General\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eराजनीतिक, प्रशासनिक भ्रष्टाचार के पूरे तंत्र को खोलनेवाला, बच्चों की चीख़-सा दर्दनाक नाटक ‘जादू का कालीन’ ‘ऐसा एक पेच है’ जहाँ सब मिलकर हमारी निर्ममता को बेनक़ाब करते हैं\u003cstrong\u003e।\u003c\/strong\u003e इसमें पात्र बच्चे हैं पर नाटक वयस्कों के लिए है क्योंकि वही हैं जिन्हें इस निर्ममता का प्रतिकार करना है\u003cstrong\u003e।\u003c\/strong\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eसारी विसंगति मानवीय विडम्बना, पाखंड के बीच मृदुला गर्ग ने फैंटेसी की लय को पकड़ा है\u003cstrong\u003e।\u003c\/strong\u003e यह उनकी नाट्यकला का नमूना है कि वे निर्ममताओं के बीच बच्चों की उड़नछू प्रवृत्ति को नहीं भूलतीं\u003cstrong\u003e। \u003c\/strong\u003eजिस कालीन को बुनना उनके शोषण का माध्यम है, बच्चे उसी को जादू का कालीन बतलाकर कहते हैं कि वे उस पर बैठकर उड़नछू हो जाएँगे\u003cstrong\u003e।\u003c\/strong\u003e एक...दो...तीन उठमउठू : तीन...दो...एक भरनभरू : एक दो तीन...उड़नछू\u003cstrong\u003e!\u003c\/strong\u003e यह गीत मुक्ति का मन्तर बन जाता है, जो पूरे नाटक में आशा के स्वर की तरह गूँजता है\u003cstrong\u003e।\u003c\/strong\u003e नाटक में मृदुला जी ने लोक का कथात्मक स्वर भी बख़ूबी जोड़ा है\u003cstrong\u003e।\u003c\/strong\u003e इस नाटक को 1993 में मध्य प्रदेश साहित्य परिषद् का ‘सेठ गोविन्द दास पुरस्कार’ मिल चूका है\u003cstrong\u003e।\u003c\/strong\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Rajkamal Prakashan","offers":[{"title":"Paperback","offer_id":45285699682455,"sku":"9788126728886","price":88.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0666\/3471\/1191\/files\/9788126728886.webp?v=1769284101","url":"https:\/\/atlanticbooks.com\/products\/jadoo-ka-kaleen-9788126728886","provider":"Atlantic Books","version":"1.0","type":"link"}