{"product_id":"jism-jism-ke-log-9788126723034","title":"Jism Jism Ke Log","description":"\u003cp\u003e • Author(s): Shazi Zaman\u003cbr\u003e • Publisher: Rajkamal Prakashan\u003cbr\u003e • Publisher Imprint: Rajkamal Prakashan\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e“जब जिस्म सोचता, बोलता है तो जिस्म सुनता है।”\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e“आप तो बोलते भी हैं, सुनते भी हैं, लिखते भी हैं...”\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e“लिखता भी हूँ?” मैंने कहा।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eएक कम्पन, एक हरकत-सी हुई तुम्हारे जिस्म में—जैसे मेरी बात का जवाब दिया हो।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e“रूमानी शायर जिस्म पर भी जिस्म से लिखता है,’’ मैंने कहा।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e“आप जिस्मानी शायर हैं!”‘जिस्म जिस्म के लोग’ बदलते हुए जिस्मों की आत्मकथा है। ‘जिस्म जिस्म के लोग’ में—और हर जिस्म में—बदलते वक़्त और बदलते ताल्लुक़ात का रिकॉर्ड दर्ज है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e“इतने वक़्त के बाद...,” तुमने मुझसे या शायद जिस्म ने जिस्म से कहा।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e“कितने वक़्त के बाद?”\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e“जिस्म की लकीरों से वक़्त लिखा हुआ है।”\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e“दोनों जिस्मों पर वक़्त के दस्तख़त हैं,” मैंने कहा।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eजिस्म पर वक़्त के दस्तख़त को मैंने उँगलियों से छुआ तो तुमने याद दिलाया—\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e“सूरज के उगने, न सूरज के ढलने से...\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e“वक़्त बदलता है जिस्मों के बदलने से।’”\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eदुनिया का हर इंसान अपना—या अपना-सा—जिस्म लिए घूम रहा है। उन्हीं जिस्मों को समझने, उन पर—या उनसे—लिखने और ‘जिस्म-वर्षों के गुज़रने की दास्तान है ‘जिस्म जिस्म के लोग’।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e“बहुत जिस्म-वर्ष गुज़र गए...जिस्म जिस्म घूमते रहे!” मैंने कहा।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e“तो दुनिया घूमकर इस जिस्म के पास क्यूँ आए?”\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e“जिस्मों जिस्मों होता आया”,\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eवक़्त के दस्तख़त पर मेरे हाथ रुक गए,\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e“अब ये जिस्म समझ में आया।”\u003c\/p\u003e","brand":"Rajkamal Prakashan","offers":[{"title":"Hardcover","offer_id":45285660000407,"sku":"9788126723034","price":140.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0666\/3471\/1191\/files\/9788126723034.webp?v=1769283999","url":"https:\/\/atlanticbooks.com\/products\/jism-jism-ke-log-9788126723034","provider":"Atlantic Books","version":"1.0","type":"link"}