{"product_id":"lddaakh-kii-aatmkthaa-autobiography-of-ladakh-9789353249489","title":"लद्दाख की आत्मकथा (Autobiography of Ladakh)","description":"\u003cp\u003e • Author(s): डॉ. ए.पी. सिंह (Dr. A. P. Singh)\u003cbr\u003e • Publisher: Kalpaz Publications\u003cbr\u003e • Publisher Imprint: Kalpaz Publications\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eयह पुस्तक लद्दाख के भूगोल एवं पर्यटन विकास पर केन्द्रित है। जम्मू एवं कश्मीर प्रान्त से अलग बने केन्द्र शासित प्रदेश, लद्दाख की भौगोलिक स्थिति, स्थलाकृतियों (हिमाच्छादित पर्वत श्रृंखलायें, नदी घाटियाँ एवं झीलें) क्षेत्र विस्तार, जलवायु, जनसंख्या, जनजातियाँ, रीतिरिवाज, त्यौहार, कृषि एवं बागानी खेती, आदि पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है। देश के बँटवारे के पश्चात वर्ष 1948 में पाकिस्तान द्वारा जम्मू एवं कश्मीर के पश्चिमी भाग (गिलगित एवं बाल्टीस्तान) पर अवैध कब्जे तथा 1962 में चीन द्वारा पूर्वी लद्दाख (अक्साई चिन) पर जबरन कब्जे का विवरण पुस्तक के मुख्य बिन्दु हैं। कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और सदैव रहेगा। फिर भी यहाँ की सुन्दर एवं आकर्षक धरती पर पड़ोसी देशों की सदैव कुदृष्टि रही है जिसके अनेकों उदाहरण वर्णित हैं। पाक घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए कारगिल युद्ध 1999 एवं गलवान घाटी में चीनी घुसपैठ-वर्ष 2020 को नाकाम करने के भारतीय सेना के शौर्य एवं अदम्य साहस के उदाहरण हैं। हजारों किलोमीटर लम्बी सीमा रेखा की रक्षा में लगी देश की सेना की दिलेरी, बहादुरी एवं वीरता के किस्से पाठकों में स्फूर्ति का एहसास करायेंगे। बर्फीले प्रदेश लद्दाख की वर्तमान स्थिति के वर्णन के साथ-साथ, क्षेत्र के चहुँमुखी विकास की दिशा निर्धारण की रूपरेखा ही पुस्तक लेखन का मुख्य उद्देश्य है।\u003c\/p\u003e","brand":"Kalpaz Publications","offers":[{"title":"Paperback","offer_id":46195178864791,"sku":"9789353249489","price":175.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0666\/3471\/1191\/files\/9789353249489.webp?v=1769300023","url":"https:\/\/atlanticbooks.com\/products\/lddaakh-kii-aatmkthaa-autobiography-of-ladakh-9789353249489","provider":"Atlantic Books","version":"1.0","type":"link"}