{"product_id":"madhopur-ka-ghar-9788119028771","title":"Madhopur Ka Ghar","description":"\u003cp\u003e • Author(s): Tripurari Sharan\u003cbr\u003e • Publisher: Rajkamal Prakashan\u003cbr\u003e • Publisher Imprint: Rajkamal Prakashan\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eमाधोपुर का घर उपन्यास लगभग सौ साल यानी तीन पीढ़ियों की कहानी कहता है जिसके माध्यम से उत्तर बिहार का सामाजिक यथार्थ जानने को मिलता है। राजनीति बिलकुल अन्तर्धारा सी चलती है। ...चूँकि एक सम्पन्न खेतिहर गाँव की कहानी है सो उसके ह्रास की बात स्वतः ही कह जाती है। शिक्षण-प्रश‌िक्षण तथा कृष‌िकार्य से सीधे जुड़े, प्रशासन को बरतनेवाले की ज़ुबान से निकला सब कुछ सत्य प्रतीत होता है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003e—\u003c\/strong\u003e\u003cstrong\u003eउषा​किरण खान\u003c\/strong\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eमाधोपुर का घर उस जीवन और सचाई की तलाश है जिसे उपन्यास या कहानी के साँचे में नहीं ढाला जा सकता। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि सचाई पर ‘फॉर्म’ का दबाव उसके प्रभाव को कम करता है। यही वजह है कि त्रिपुरारि बात कहने पर ज़ोर देते हैं उसके आगे-पीछे कल्पना या उसे प्रामाणिक बनाने के लिए कोई जाल नहीं बुनते।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eदरअसल जीवन अपने आप में इतना कलात्मक है कि उस पर ‘सचाई’ की कोई और परत चढ़ाई नहीं जा सकती। ‘माधोपुर का घर’ भी सचाई की ऐसी सरल दास्तान है जो बिना ‘बैसाख‌ियों’ के सहारे सीधे पाठक तक पहुँची है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003e—\u003c\/strong\u003e\u003cstrong\u003eअसग़र वजाहत\u003c\/strong\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eमाधोपुर का घर अनेक घरों की बेघरी का उपन्यास है। विस्थापन की पीड़ा का उपन्यास है। उपन्यास की कहानी एक कुत्ते की ज़ुबानी सुनाई जा रही है जो इस उथल-पुथल का मूक गवाह बना रहा। सबसे अधिक पीड़ा भोगता रहा। एक अनूठी कथा शैली में लिखी पीढ़ी-पीढ़ी बिखरते परिवार की कहानी।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003e—प्रभात रंजन\u003c\/strong\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Rajkamal Prakashan","offers":[{"title":"Paperback","offer_id":45285689327767,"sku":"9788119028771","price":209.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0666\/3471\/1191\/files\/9788119028771.webp?v=1769284076","url":"https:\/\/atlanticbooks.com\/products\/madhopur-ka-ghar-9788119028771","provider":"Atlantic Books","version":"1.0","type":"link"}