{"product_id":"master-anshumaan-9788189850258","title":"Master Anshumaan","description":"\u003cp\u003e • Author(s): Satyajit Ray | Tr. Mukti Goswami\u003cbr\u003e • Publisher: Remadhav Publications\u003cbr\u003e • Publisher Imprint: Remadhav Publications\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eमास्टर अंशुमान विश्वविख्यात फ़ि‍ल्‍म निर्देशक और अनूठे कथाकार सत्यजित राय की बेहद लोकप्रिय कथाकृति है। इसमें ऐसे एक किशोर–अंशुमान की कहानी है जो एक फ़ि‍ल्‍म में अभिनय करने के लिए चुने जाने के बाद शूटिंग के लिए अजमेर जाता है। वहाँ उसकी मुलाकात फ़ि‍ल्‍मी दुनिया के ऐसे लोगों से होती है जो एक कहानी को परदे पर साकार करने में जुटे हैं। वह भी उनमें शामिल हो जाता है। दूसरी तरफ उसका सामना उन परिस्थितियों से होता है जिनमें, फिल्मी भूमिकाओं से परे, लोगों के असली चेहरे उजागर हो जाते हैं। गुमनाम रहते हुए, बन रही फिल्म के नायक के लिए जोखिम भरे कार्य करने वाले भलेमानस स्टंटमैन केष्टो दा और गुंडे की भूमिका निभाने वाले जगू दा जैसे लोगों को करीब से देखने के बाद अंशुमान के सामने एक बड़ी सचाई स्पष्ट होती है कि असल दुनिया किसी फ़ि‍ल्‍म की कहानी से कहीं अधिक पेचीदा है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eशूटिंग के बहाने फ़ि‍ल्‍म निर्माण के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराती यह कहानी पाठक को उस समय रोमांच की नई राह पर ले जाती है, जब एक बेशकीमती मणि की चोरी के चपेटे में सारा शूटिंग दल आ जाता है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eकिशोर अंशुमान के मुख से कही गई यह कथा जितनी रोमांचक है उतनी ही प्रेरक भी।\u003c\/p\u003e","brand":"Remadhav Publications","offers":[{"title":"Paperback","offer_id":45285558780055,"sku":"9788189850258","price":139.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0666\/3471\/1191\/files\/9788189850258.webp?v=1769283752","url":"https:\/\/atlanticbooks.com\/products\/master-anshumaan-9788189850258","provider":"Atlantic Books","version":"1.0","type":"link"}