{"product_id":"nayee-subah-tak-9789388434546","title":"Nayee Subah Tak","description":"\u003cp\u003e • Author(s): Shiv Raman\u003cbr\u003e • Publisher: Vani Prakashan\u003cbr\u003e • Publisher Imprint: Vani Prakashan\u003cbr\u003e • BISAC: General\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eबहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री शिव रमन एक कुशल उच्च प्रशासक होने के साथ-साथ संवेदनशील साहित्यकार के रूप में भी सुविख्यात हैं। अंग्रेज़ी तथा हिन्दी दोनों भाषाओं में समान रूप से रचनारत श्री शिव रमन की संवेदना - परिधि में अंग्रेज़ी साहित्य, भारतीय कला-संस्कृति, योग तथा ज्योतिष भी शामिल हैं। साहित्यिक परिवेश में एक समर्थ कवि के रूप में अपनी पुख़्ता पहचान दर्ज करवाने वाले श्री शिव रमन का नवीनतम काव्य-संग्रह 'नयी सुबह तक' उनकी सृजन-यात्रा का महत्त्वपूर्ण पड़ाव है।इस संग्रह की कविताओं से गुज़रना मेरे लिए अत्यन्त सुखद अनुभव रहा। श्री शिव रमन का यह संग्रह संश्लिष्ट कथ्य की कसावट तथा सहज शिल्प की बुनावट की वजह से उनके पिछले काव्य-संग्रहों से अधिक प्रभावपूर्ण तथा विचारोत्तेजक है। इन कविताओं की पृष्ठभूमि में रचनाकार का जीवन के प्रति स्वस्थ तथा सकारात्मक दृष्टिकोण अन्तःसलिला की तरह सर्वत्र प्रवाहमान रहा है।समग्रतः यह काव्य-संग्रह अपनी पठनीयता तथा सृजनात्मक उत्कृष्टता के लिए न सिर्फ़ सराहा जायेगा अपितु हिन्दी काव्य-परम्परा को समृद्ध करने में भी अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देगा।-माधव कौशिक\u003c\/p\u003e","brand":"Vani Prakashan","offers":[{"title":"Hardcover","offer_id":46523125432471,"sku":"9789388434546","price":260.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0666\/3471\/1191\/files\/9789388434546.webp?v=1767180149","url":"https:\/\/atlanticbooks.com\/products\/nayee-subah-tak-9789388434546","provider":"Atlantic Books","version":"1.0","type":"link"}