{"product_id":"panchkon-9789386870209","title":"Panchkon","description":"\u003cp\u003e • Author(s): Smt. Simmi Harshita\u003cbr\u003e • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.\u003cbr\u003e • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.\u003cbr\u003e • BISAC: Lifestyles - City \u0026amp; Town Life\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eसिम्मी हर्षिता के अब तक लिखे गए उपन्यास मध्यवर्ग के थे। उन्होंने कहानियाँ जरूर सभी वर्गों पर लिखीं, पर उपन्यास निम्न वर्ग से वंचित रहा। प्रस्तुत उपन्यास ‘पंचकोण’ निम्न वर्ग के कथ्य पर केंद्रित है, जो गाँव से शहर आए लोगों की मानसिकता और संघर्ष और उनकी समस्याओं को उजागर करता है।उपन्यास की मुख्य पात्र रानी, उसका पति जानी और उसका पिता है। ससरू गाँव और शहर दोनों जगह पितृसत्ता का प्रतीक है और वह हर घटना का सूत्रधार है। और भी बहुत से पात्र हैं, जिससे उपन्यास में एक टकराव और संघर्ष की स्थिति बनी रहती है।ख्यातिलब्ध कथाकार एवं संपादक शानी अकसर कहते थे—हिंदी के रचनाकार मुसलिम पात्रों को प्रायः अनदेखा करते हैं। इस उपन्यास में तो चेन्नई के निकट के गाँव के मुसलिम पात्र हैं। वे दिल्ली में आकर रोजी-रोटी के संघर्ष में जूझते हैं। उनके जीवन में एक नई तरह की उथल-पुथल जन्म लेती है। अतएव गाँव और दिल्ली जैसे महानगर का टकराव भी पाठक के सामने आता है।कहना न होगा कि सिम्मी हर्षिता का चीजों को देखने का नजरिया अपने समकालीन कथाकारों से अलग और विशिष्ट है—ये सब चाहे बस-यात्रा करती लड़कियों की दुश्चिंता हो या प्रेमी-प्रेमिकाओं के अंतर्संबंधों का वर्णन। अधिक क्या? ‘पंचकोण’ का कथा-रस पाठक को अंत तक बाँधे रखता है—एक विचलन से भरता हुआ।—मजीद अहमद\u003c\/p\u003e","brand":"Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.","offers":[{"title":"Hardcover","offer_id":46839696818327,"sku":"9789386870209","price":210.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0666\/3471\/1191\/files\/9789386870209.webp?v=1769162258","url":"https:\/\/atlanticbooks.com\/products\/panchkon-9789386870209","provider":"Atlantic Books","version":"1.0","type":"link"}