{"product_id":"prem-rog-tatha-anya-kahaniyan-9789355185785","title":"Prem-Rog Tatha Anya Kahaniyan","description":"\u003cp\u003e • Author(s): Kamna Chandra\u003cbr\u003e • Publisher: Vani Prakashan\u003cbr\u003e • Publisher Imprint: Vani Prakashan\u003cbr\u003e • BISAC: Literary\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eकामना चन्द्रा जी ने ये कहानियाँ मेरी फ़िल्मों में लिखने से बहुत पहले लिखी थीं। जीवन को देखने का कामना जी का अपना एक विशिष्ट नज़रिया है जिसमें भावनाएँ हैं, संवेदनशीलता है, रिश्तों की अहमियत है। उनकी ये कहानियाँ जीवन के इन्हीं विविध रंगों को अभिव्यक्त करती हैं। कामना जी के लेखन की यह विशेषता है कि उनका व्यक्तित्व उनकी कहानियों से झलकता है। इस संग्रह की कहानियों में मनुष्य और मनुष्य के बीच के रिश्तों, मनुष्य और समाज के बीच के अन्तर्द्वन्द्वों को जिस गहराई और सूक्ष्मता से अभिव्यक्त किया है वह अद्भुत है। इन कहानियों की एक महत्त्वपूर्ण विशेषता यह भी है कि सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और मानवीय सम्बन्धों जैसे जटिल विषयों पर लिखने के बावजूद इन कहानियों में दुरूहता नहीं आने दी गयी है। कहानीकार की यह विशेषता है कि वह कहानियों में पठनीयता, मनोरंजकता और नाटकीयता का निर्वाह भलीभाँति कर पाया है। यही कारण है कि उनकी ये कहानियाँ पाठकों के मन पर गहरा प्रभाव छोड़ती हैं और लम्बे समय तक याद रह जाती हैं।-विधु विनोद चोपड़ा\u003c\/p\u003e","brand":"Vani Prakashan","offers":[{"title":"Paperback","offer_id":46523092271255,"sku":"9789355185785","price":169.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0666\/3471\/1191\/files\/9789355185785.webp?v=1767179961","url":"https:\/\/atlanticbooks.com\/products\/prem-rog-tatha-anya-kahaniyan-9789355185785","provider":"Atlantic Books","version":"1.0","type":"link"}