{"product_id":"prithvi-9789386863904","title":"Prithvi","description":"\u003cp\u003e • Author(s): Chandramani Singh\u003cbr\u003e • Publisher: Lokbharti Prakashan\u003cbr\u003e • Publisher Imprint: Lokbharti Prakashan\u003cbr\u003e • BISAC: [\"[\"General\"]\"]\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003cspan\u003eपृथ्वी जैसी हमें दिखती है वैसी अतीत मे नहीं थी और न ही भविष्य में रहेगी । धरती पर तरल जल का होना ही इसे ब्रह्माण्ड में विशिष्ट बना देता है । सौरमण्डल में किसी भी ग्रह अथवा उनके उपग्रहों के धरातल पर तरल जल उपलब्ध नहीं है । तरल जल का सीधा सम्बन्ध जीवन से है । पृथ्वी की वे परिस्थितियाँ जिन्होंने महासागरों तथा वायुमण्डल का निर्माण होने दिया और उन्हें कायम रखा, अन्य ग्रहों पर नहीं है । परन्तु ब्रह्माण्ड बहुत विशाल है, और असंख्य ग्रह दूसरे सितारों के चारों ओर उसी तरह परिक्रमारत है जैसे हमारे सौरमण्डल के ग्रह अतएव उनमें से कुछ ग्रहों पर तरल जल के महासागरों एवं पृथ्वी जैसी परिस्थितियों के होने की सम्भावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता । और यदि ऐसा है तो वहॉ जीवन भी होगा । कैसा होगा धरती का भविष्य? टेक्टानिक गतिविधियों से अनुप्रेरित महाद्वीपीय संरचना अगले 25 से 35 करोड़ वर्षों में एक बृहत् अखण्डित महाद्वीप का रूप ले सकती है जैसा कि अतीत में एक से अधिक बार हो चुका है । अगले चार अरब वर्षों में सूर्य की चमक क्रमबद्ध ढंग से बढेगी जिसका अर्थ है कि पृथ्वी को अधिक ऊर्जा मिलेगी जिसके कारण सिलिकेट खनिजों का कालाधारित क्षरण अधिक होगा जिससे धरती का कार्बन-सिलिकेट-चक्र प्रतिकूलता: प्रभावित होने लगेगा जिसके फलस्वरूप वायुमण्डल में कार्बन-डाईऑक्साइड गैस का स्तर गिरेगा। धीरे-धीरे वनस्पतियों का लोप होता जायेगा और वानस्पतिक खाद्य श्रृंखला टूट जायेगी जिससे उन पर आधारित समस्त प्राणि जगत् के अस्तित्व पर ही संकट आ जायेगा ।.\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Lokbharti Prakashan","offers":[{"title":"Hardcover","offer_id":47716895129751,"sku":"9789386863904","price":750.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0666\/3471\/1191\/files\/9789386863904.webp?v=1776940612","url":"https:\/\/atlanticbooks.com\/products\/prithvi-9789386863904","provider":"Atlantic Books","version":"1.0","type":"link"}