{"product_id":"sangeet-ka-jadoogar-a-r-rahman-9788173158179","title":"Sangeet Ka Jadoogar : A R Rahman","description":"\u003cp\u003e • Author(s): Kamini Mathai\u003cbr\u003e • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.\u003cbr\u003e • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.\u003cbr\u003e • BISAC: Artists, Architects, Photographers\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e‘स्लमडॉग मिलियनेयर ' के लिए ऑस्कर, गोल्डन ग्लोब और बाफ्टा पुरस्कार जीतकर ए. आर. रहमान अंतरराष्‍ट्रीय सेलिब्रिटी बन गए हैं और ' पूरब के मोजार्ट ' कहे जा रहे हैं । भारत में वे अपनी पहली फिल्म ' रोजा ' से ही सुपर स्टार बन गए । पिछले दो दशक में उन्होंने स्टेज म्यूजिकल ' बॉम्बे ड्रीम्स ' और गैर-फिल्मी एलबम ' वंदे मातरम् ' के अलावा ' कादलन ', ' बॉम्बे ', ' रंगीला ', ' दिल से ', ' ताल ', ' अलैपायुतु ', ' जुबैदा ', ' लगान ', ' रंग दे बसंती ' और ' जोधा अकबर ' सरीखी फिल्मों में भी अविस्मरणीय संगीत दिया है ।एक लीजेंड बन चुके रहमान लोगों की नजरों से बचते हैं ।इस पुस्तक में पहली बार ए. आर. रहमान की संघर्षपूर्ण कहानी दी गई है । जब रहमान-यानी दिलीप-मात्र नौ साल के थे, उनके पिता प्रतिभाशाली म्यूजिक अरेंजर आर.के. राजशेखर की त्रासदपूर्ण मृत्यु हो गई । इसलिए घर की पूरी जिम्मेदारी उनके यानी दिलीप के कंधे पर आ गई । संघर्ष करते हुए रहमान संगीत जगत् के पुराने नियमों को तोड़ते हुए लोकप्रियता की बुलंदी तक पहुँचे । यह पुस्तक हमें सीधे रहमान के अप्रतिम संसार में ले जाती है-वे रात में ही संगीत की रचना और रिकार्डिंग करते हैं; परफेक्‍शन में विश्‍वास करते हैं, जिसके कारण निर्देशकों को एक गीत के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है ।रहमान, उनके परिवार के सदस्यों, मित्रों और साथ काम करनेवाले लोगों के साथ किए गए व्यापक साक्षात्कारों के आधार पर यह जीवनी लिखी गई है । इसमें संगीत के जादूगर, ' पद‍्म भूषण ' से विभूषित ए. आर. रहमान के जीवन के तमाम अनछुए पहलुओं को शामिल किया गया है, जिन्हें पढ़कर उनके प्रशंसक निश्‍च‌ित रूप से आनंदित होंगे ।\u003c\/p\u003e","brand":"Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.","offers":[{"title":"Hardcover","offer_id":46839475339415,"sku":"9788173158179","price":210.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0666\/3471\/1191\/files\/9788173158179.webp?v=1769160743","url":"https:\/\/atlanticbooks.com\/products\/sangeet-ka-jadoogar-a-r-rahman-9788173158179","provider":"Atlantic Books","version":"1.0","type":"link"}