{"product_id":"sapna-jo-poora-hua-9788173155901","title":"Sapna Jo Poora Hua","description":"\u003cp\u003e • Author(s): Verghese Kurien\u003cbr\u003e • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.\u003cbr\u003e • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.\u003cbr\u003e • BISAC: General\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eसपना जो पूरा हुआ ‘भारत में श्‍वेत क्रांति के जनक’ के रूप में सुविख्यात डॉ. वर्गीज कुरियन ने अपनी दूरदृष्‍टि और अथक प्रयासों से भारत को दुनिया के सबसे बड़े दुग्ध उत्पादक देश के रूप में स्थापित किया। भारतीय किसानों को समृद्ध व सशक्‍त बनाने का सपना मन में लिये डॉ. कुरियन ने अपना सारा जीवन और सारी ऊर्जा इस सपने को साकार करने में लगा दी। उन्होंने पूरे भारत में ‘राष्‍ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड’ एवं उसके उत्पादों के विपणन के लिए ‘गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ’ की स्थापना की। उन्होंने सहकारी समितियों के महत्त्व को पहचाना और इनका सफल संयोजन किया। आज उनके द्वारा स्थापित ‘अमूल’ को एशिया की सबसे बड़ी सहकारी संस्था के रूप में जाना जाता है। डॉ. वर्गीज कुरियन ने अपने जीवन की कथा को इन संस्मरणों में स्वाभाविक निष्पक्षता और बेबाकी से प्रस्तुत किया है। यह आत्मकथात्मक कृति जीवन के संघर्षों, विषम परिस्थितियों एवं कठिन अवसरों पर धैर्य, साहस और निर्भीकता के महत्त्व को रेखांकित करने के साथ ही प्रेरणा भी देती है। इसे पढ़कर डॉ. कुरियन के बहुआयामी व्यक्‍तित्व एवं उनके जीवन की रोमांचकारी गाथा को पढ़ने, समझने और गुनने का अवसर मिलेगा।\u003c\/p\u003e","brand":"Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.","offers":[{"title":"Hardcover","offer_id":46839472423063,"sku":"9788173155901","price":175.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0666\/3471\/1191\/files\/9788173155901.webp?v=1769160712","url":"https:\/\/atlanticbooks.com\/products\/sapna-jo-poora-hua-9788173155901","provider":"Atlantic Books","version":"1.0","type":"link"}