{"product_id":"tejaswi-man-9789351864417","title":"Tejaswi Man","description":"\u003cp\u003e • Author(s): Dr. A.P.J. Abdul Kalam\u003cbr\u003e • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.\u003cbr\u003e • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.\u003cbr\u003e • BISAC: Personal Growth - Success\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eमैं यह पुस्तक इसलिए लिख रहा हूँ ताकि मेरे युवा पाठक उस आवाज को सुन सकें, जो कह रही है-' आगे बढ़ो ' । अपने नेतृत्व को हमें समृद्धि की ओर ले जाना चाहिए । रचनात्मक विचारोंवाले युवा भारतीयों के विचार स्वीकृति की बाट जोहते-जोहते मुरझाने नहीं चाहिए । जैसाकि कहा गया है-चितन पूँजी है, उद्यम जरिया है और कड़ी मेहनत समाधान है ।युवा पीढ़ी ही देश की पूँजी है । जब बच्चे बड़े हो रहे होते हैं तो उनके आदर्श उस काल के सफल व्यक्‍त‌ित्व ही हो सकते हैं । माता-पिता और प्राथमिक कक्षाओं के अध्यापक आदर्श के रूप में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं । बच्चे के बड़े होने पर राजनीति, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योग जगत् से जुड़े योग्य तथा विशिष्‍ट नेता उनके आदर्श बन सकते हैं ।-इसी पुस्तक सेभारत के पूर्व राष्‍ट्रपति महामहिम डॉ. ए.पीजे. अब्दुल कलाम ने आनेवाले वर्षों में भारत को एक महाशक्‍त‌ि के रूप में स्थापित करने का स्वप्न देखा है; और इसे साकार करने की संभावना उन्हें भारत की युवा शक्‍त‌ि में नजर आती है । हम बच्चों- युवाओं को प्रेरित कर उन्हें शक्‍त‌ि-संपन्न भारत की नींव बना सकें, यही इस पुस्तक को लिखने का उद‍्देश्य है ।प्रत्येक चिंतनशील भारतीय के लिए पठनीय पुस्तक ।\u003c\/p\u003e","brand":"Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.","offers":[{"title":"Paperback","offer_id":46839555391639,"sku":"9789351864417","price":175.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0666\/3471\/1191\/files\/9789351864417.webp?v=1769161268","url":"https:\/\/atlanticbooks.com\/products\/tejaswi-man-9789351864417","provider":"Atlantic Books","version":"1.0","type":"link"}