{"product_id":"tohfa-aur-tohfa-9789362872593","title":"Tohfa Aur Tohfa","description":"\u003cp\u003e • Author(s): Surinder Geet\u003cbr\u003e • Publisher: Vani Prakashan\u003cbr\u003e • Publisher Imprint: Vani Prakashan\u003cbr\u003e • BISAC: Short Stories (Single Author)\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eतोहफ़ा और तोहफ़ा : सुरिन्दर गीत अपने पहले कहानी-संग्रह तोहफ़ा के छपने से पहले ही बतौर एक सुहृदय, संवेदनशील, मनुष्यपक्षीय मूल्यों-मान्यताओं की सजग प्रतिबद्ध कहानीकार के रूप में चर्चा में आ चुकी थीं। उनकी पृष्ठभूमि में कार्यशील उसकी कहानियों के भीतर का गुँथा हुआ सामाजिक-सांस्कृतिक यथार्थ है जो पूरब और पश्चिम के समाजों की रंग, नस्ल, जात-पाँत, धार्मिक कट्टरता के साथ ओतप्रोत होने के कारण निर्दोषों, मासूमों और स्त्रियों पर मानसिक और शारीरिक अकथ और असह्य अत्याचार और शिखर के जुल्म करने से बाज़ नहीं आता। कहानी की बनावट और बनावट के कथात्मक वृत्तान्त की कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए उनके पास अनोखा ढंग है जो उनको अपने समकालीन लेखकों से अलहदा करता है। वह अपनी कहानियों में लच्छेदार खोखली बुझारतें नहीं डालतीं, अपितु पात्रों का सहज मनो-विश्लेषण करती हुई अपने मनोरथ की ओर बढ़ती हैं। कहानी-संग्रह तोहफ़ा और तोहफ़ा की कहानियों से विचरते हुए यूँ प्रतीत होता है, जैसे वह सामाजिक अन्याय, धोखाधड़ी, चालों-कुचालों और ऐसे अन्य मानवीय पक्षपातों को भुलाने के लिए लिख रही हैं, जो सहज ही सामाजिक- इतिहास का धर्म-निरपेक्ष दस्तावेज़ बन गया हो। इस संग्रह की कहानियों में यह सच्चाई उभरकर सामने आती है कि ‘मैं' पात्र स्व-मुखी नहीं, बल्कि पर-मुखी है, उसमें समूचे वर्ग का प्रतिनिधित्व है। कहानियों को पढ़ने के उपरान्त भरोसे के साथ कहा जा सकता है कि इनके अन्दर का सच और तथ्य, कथ्य और विषय के कारण यह पंजाबी भाषा तक सीमित नहीं रहेंगी और इनका प्रसार व विस्तार भारतीय भाषाओं सहित विश्व की अन्य भाषाओं में भी होगा।सुरिन्दर गीत ने स्थापित पंजाबी कवयित्री से एक कहानीकार के तौर पर एक पुख्ता पहचान बनाई है जो उनके खुद के लिए और पंजाबी साहित्य के लिए सुखद संकेत है।- बलबीर माधोपुरी\u003c\/p\u003e","brand":"Vani Prakashan","offers":[{"title":"Hardcover","offer_id":46523135328407,"sku":"9789362872593","price":293.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0666\/3471\/1191\/files\/9789362872593.webp?v=1767180204","url":"https:\/\/atlanticbooks.com\/products\/tohfa-aur-tohfa-9789362872593","provider":"Atlantic Books","version":"1.0","type":"link"}