Buy Books Online, Largest Book Store in India

Shopping Cart 0
₹0.00

Adhunik Bharat ka Itihas Evam Virasat (Paperback-2024)

In stock
SKU
9788126939220
Special Price ₹446.00 Regular Price ₹495.00

Ships in 1-2 Days! Cheapest Price Guaranteed. Exclusively Distributed by Atlantic All Over India!

पुस्तक के बारे में:- भारतीय जनता का प्रतिरोध, जैसी कई महत्वपूर्ण घटनाओं को पुस्तक में संशोधित रूप में विस्तार से शामिल किया है। अठारहवीं शताब्दी के मध्य, भारत की राजनीतिक स्थिति, भारतीय राज्यों के पृष्ठभूमि में चले जाने से औपनिवेशिक विस्तार, भूराजस्व व्यवस्था में बदलाव, दस्तकारी उद्योगों का ह्रास, धन निष्कासन तथा प्रभाव एवं 1857 के आन्दोलन के साथ भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष की शुरूआत हुई। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक व न्यायिक व्यवस्था में परिवर्तन तथा सामाजिक क्षेत्र में एक नई क्रान्ति का आग़ाज़ हुआ। स्वतंत्रता आन्दोलन में किसानों, विद्यार्थियों एवं महिलाओं के योगदान की विस्तृत चर्चा का प्रयास किया है। साथ ही उन दिनों के साहित्य, सांस्कृतिक विकास एवं राष्ट्रवादियों की विरासत को रोचक ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास रहा है। आजादी के बाद, संविधान निर्माण, कृषि सुधार, औद्योगिक विकास एवं पड़ौसी एवं अन्य देशों से सम्बन्धों की प्रस्तुति समुचित ढंग से की है। लोक सेवा आयोग ने भारतीय सिविल सेवा विषय वस्तु को नौ भागों में विभक्त किया है, उसी रूप में प्रस्तुति का प्रयास लेखक का रहा है। भारतीय सिविल सेवा, प्रादेशिक सेवा परीक्षाओं के साथ ही नेट-स्लेट एवं सामान्य अध्ययन की विषय वस्तु को यह पुस्तक शामिल किये हुए है। विश्वविद्यालय स्तरीय विद्यार्थियों के लिए भी पुस्तक उपयोगी है। लेखक के बारे में:- पी॰ एल॰ गौतम- इतिहास एवं भारतीय संस्कृति विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से शिक्षा प्राप्त की। 1980 में आयोजित राजस्थान राज्य एवं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा द्वारा राज्य सेवा में प्रवेश किया। राजस्थान राज्य सरकार ने श्री गौतम को कार्य के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्यस्तर पर 15 अगस्त 1989 में योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। शिक्षा के प्रारंभिक दौर में ही गौतम की रुचि लेखन कार्यों में थी। इनके द्वारा आलेखित अनेक पुस्तकें हैंः भारतीय सिविल सेवा परीक्षा के इतिहास एवं सामान्य अध्ययन विषय वस्तु पर आधारित ‘प्राचीन भारत’ नामक पुस्तक का संशोधित दशम् संस्करण, फ्प्राचीन भारत का इतिहास एवं संस्कृतिय् नाम से मार्केट में उपलब्ध है। आधुनिक भारत नामक पुस्तक राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर द्वारा प्रकाशित की गई थी, इस पुस्तक के लिए लेखक को राजस्थान के महामहिम राज्यपाल महोदय ने 1998 में सम्मानित किया था। इसी पुस्तक का नवम् संशोधित संस्करण आपके समक्ष प्रस्तुत है। गौतम ने श्रव्या का अफेयर एवं सातवां लोक नामक दो सामाजिक उपन्यास भी लिखे हैं। लेखक का अभी हाल ही में बियॉड द हेड लाइन्स, नामक सामाजिक उपन्यास सियेटल (यू-एस-) एवं नोसन प्रेस, चेन्नई से एक साथ प्रकाशित हुआ है।
More Information
ISBN139788126939220
Product NameAdhunik Bharat ka Itihas Evam Virasat (Paperback-2024)
Price₹495.00
Original PriceINR 495
AuthorP.L. Gautam
PublisherAtlantic Publishers and Distributors (P) Ltd
Publication Year2024
SubjectHistory
BindingPaperback
Edition9th Edition
LanguageHindi
Pages602
Weight0.810000
Write Your Own Review
You're reviewing:Adhunik Bharat ka Itihas Evam Virasat (Paperback-2024)
Your Rating