Aacharya Hajari Prasad Dwivedi: Vyaktitwa Ewam Sahitya (Hardbound - 1989)
Ships in 1-2 Days! Cheapest Price Guaranteed. Exclusively Distributed by Atlantic All Over India!
हिन्दी साहित्य के विकास में आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का महत्त्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने हिन्दी गद्य की विभिन्न विद्याओं-समीक्षा, साहित्येतिहास, निबन्ध, उपन्यास आदि के क्षेत्र में अपनी कृतियों द्वारा नये आयाम स्थापित किए हैं। प्रस्तुत कृति में आचार्य द्विवेदी के व्यक्तित्व एवं साहित्य के प्रमुख पक्षों का विवेचन-विश्लेषण करने का प्रयास किया गया है। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि यह सबसे पहली कृति है जिसमें आचार्य द्विवेदी के साहित्य का मूल्यांकन प्रस्तुत करने की सर्वप्रथम चेष्टा की गयी थी, इस दृष्टि से इसका ऐतिहासिक महत्त्व भी है।
प्रांरभिक लेख में जहाँ आचार्य द्विवेदी के व्यक्तित्व एवं जीवन-दर्शन का विवेचन अत्यन्त संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है वहाँ अन्य लेखों में क्रमशः उनके आलोचक, इतिहासकार, निबन्धकार एवं उपन्यासकार को लिया गया है। आलोचक रूप से अन्तर्गत क्रमशः आचार्य द्विवेदी की साहित्यिक मान्यताओं, उनकी समीक्षा की मानवतावादी भूमि, प्रगतिशीलता, आधारभूत सिद्धान्त, समीक्षा-शैली आदि का विवेचन अनेक अधिकारी विद्वानों द्वारा प्रस्तुत किया गया है। निबन्धकार के अन्तर्गत उनके निबन्ध साहित्य के विभिन्न पक्षों-साहित्यिक, सांस्कृतिक, मानवतावादी दृष्टि, शिल्प, शैली आदि-का विश्लेषण सम्यक् रूप में हुआ है। उपन्यासकार के अन्तर्गत मुख्यतः 'बाणभट्ट की आत्मा कथा' के आधार पर उसके विभिन्न अंगों एवं तत्त्वों का विवेचन हुआ है। इनके अतिरिक्त इतिहासकार, भक्ति साहित्य के मर्मज्ञ विद्वान, भारतीय संस्कृति के व्याख्याता आदि रूपों में भी आचार्य द्विवेदी का मूल्यांकन इसमें प्रस्तुत है।
पुस्तक की सबसे बड़ी विशेषता है लगभग तीस विद्वानों द्वारा द्विवेदी-साहित्य के विभिन्न रूपों एवं पक्षों का सर्वथा स्वतंत्र एवं निजी दृष्टि से मूल्यांकन, जिसके फलस्वरूप विभिन्न दृष्टिकोणों, मतों एवं निष्कर्षों का समूच्चय इसमें उपलब्ध है।
ISBN13 | 9788126905638 |
---|---|
Product Name | Aacharya Hajari Prasad Dwivedi: Vyaktitwa Ewam Sahitya (Hardbound - 1989) |
Price | ₹250.00 |
Original Price | INR 250 |
Author | Ganpati Chandra Gupt |
Publisher | Atlantic Publishers and Distributors (P) Ltd |
Publication Year | 1989 |
Subject | Hindi Literature |
Binding | Hardbound |
Language | Hindi |
Pages | 286 |
Weight | 0.290000 |
-
Icon
-
Icon
-
Icon
Lowest Price
Trusted Since 1977
-
Icon
payment method
Secure payment
Login and Registration Form