Aadhunik Bharat Ka Itihaas (Hardbound - 2005)
Ships in 1-2 Days! Cheapest Price Guaranteed. Exclusively Distributed by Atlantic All Over India!
मनुष्य के जीवन के विकास का अध्ययन ही इतिहास का सार है, अतः इसकी उपयोगिता विवादरहित है। विगत सफलताओं-असफलताओं के आलोक में वर्तमान को समझना और भविष्य को संवारना ही इतिहास का ध्येय है। इसीलिए मानव के राजनैतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा आर्थिक विकास की गति और इसकी रूपरेखा इतिहास के निरूपण में समाविष्ट होती है। रोचक और सुबोध शैली में लिखित आधुनिक भारत का इतिहास में आधुनिक भारत के सभी पहलुओं का गहन, विस्तृत एवं आलोचनात्मक विवेचन किया गया है। इस विषय पर उपलब्ध महत्वपूर्ण ग्रन्थों का समुचित उपयोग करते हुए इतिहास से सम्बन्धित आवश्यक सामग्री को एक युक्तिसंगत तरीके से प्रस्तुत करने का यह एक सफल प्रयास है।
प्रस्तुत पुस्तक में मध्यकालीन मुगल साम्राज्य के पतन से लेकर भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति तक के इतिहास का क्रमबद्ध विवरण निम्न शीर्षक के अन्तर्गत दिया गया हैः मुगल साम्राज्य का पतनय पेशवाओं के अधीन मराठेय साम्राज्य के लिए संघर्षय अंग्रेजी राज्य का पहला चरणय मैसूर राज्यय सिक्ख राज्य एवं महाराजा रणजीत सिंहय कम्पनी शासन के अन्तर्गत कृषि एवं भू-राजस्व व्यवस्थाय आन्दोलन, विप्लव एवं विद्रोह (1757-1856) इत्यादि के लिए यह पुस्तक अत्यन्त उपयोगी साबित होगी।
About the Authorश्री शैलेन्द्र सेंगर, स्नातकोत्तर, दिल्ली विश्वविद्यालय, ने माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा की उपाधि ली। इन्होंने विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में एक पत्रकार के रूप में अपनी कुशल क्षमता का परिचय दिया। इस दौरान इनके अनेक शोधपूर्ण लेख विविध शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। इनकी लेखन में प्रारम्भ से ही गहरी रुचि रही है। श्री सेंगर ने सिविल सेवा परीक्षा के प्रतियोगियों के लिए भारतीय इतिहास विषय में एक मास्टर प्लान का आलेखन किया है। इसके अतिरिक्त इसी विषय पर इनकी प्राचीन भारत का इतिहास तथा मध्यकालीन भारत का इतिहास नामक पुस्तकें प्रकाशित हुई है।
ISBN13 | 9788126904556 |
---|---|
Product Name | Aadhunik Bharat Ka Itihaas (Hardbound - 2005) |
Price | ₹795.00 |
Original Price | INR 795 |
Author | Shailendra Sengar |
Publisher | Atlantic Publishers and Distributors (P) Ltd |
Publication Year | 2005 |
Subject | History |
Binding | Hardbound |
Language | Hindi |
Pages | 480 |
Weight | 0.510000 |
-
Icon
-
Icon
-
Icon
Lowest Price
Trusted Since 1977
-
Icon
payment method
Secure payment
Login and Registration Form