Audyogik Samajshastra (Paperback - 2022)
Ships in 1-2 Days! Cheapest Price Guaranteed. Exclusively Distributed by Atlantic All Over India!
यह पुस्तक जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है, भारतीय विश्वविद्यालयों में समाजशास्त्र विषय में औद्योगिक समाजशास्त्र की पाठ्य पुस्तक के रूप में लिखी गई है। पाठ्य पुस्तक की यह विशेषता होती है कि उससे विद्यार्थियों की क्या पढ़ें और कितना पढ़ें की समस्यायें सुलझ जाती हैं। इस दृष्टि से इस पुस्तक में समस्त पाठ्यक्रम के सभी विषयों पर विश्लेषणात्मक पद्धति से पाठ्य सामग्री उपस्थित की गई है। विषय की सामग्री प्रामाणिक पुस्तकों एवं सरकारी रिपोर्टो से एकत्रित की गई है, ताकि प्रामाणिकता बनी रहे। विवेचन की भाषा यथासंभव सरल है। उदाहरण यथासंभव भारतीय परिस्थितियों से लिये गये हैं। विकासमान विषयों में नवीनतम उपलब्ध आंकड़े दिये गए हैं। प्रत्येक अध्याय के अन्त में विश्वविद्यालयों में पूछे गए प्रश्न दिए गए हैं ताकि विद्यार्थी परीक्षा के लिये अभ्यास कर सकें। इस प्रकार लेखक ने अपनी ओर से इस पुस्तक को सर्वागपूर्ण पाठ्य पुस्तक बनाने का प्रयास किया है।
About the Authorडॉ॰ रामनाथ शर्मा, एम॰ ए॰, डी॰ फिल॰, डी॰ लिट॰ अनेक दशकों तक विश्वविद्यालय स्तर पर अध्यापन, अनुसंधान एवं शोध निर्देशन में संलग्न रहे हैं। प्रधान सम्पादकः Research Journal of Philosophy and Social Sciences, निदेशक: श्री अरविन्द शोध संस्थान, डॉ॰ शर्मा एक दशक तक उत्तर प्रदेश दर्शन परिषद के अध्यक्ष रहे हैं। एक सौ से अधिक पुस्तकों एवं इतने ही शोध-पत्रें के लेखक डॉ॰ शर्मा के निर्देशन में दो दर्जन से अधिक विद्वानों ने पी-एच॰ डी॰ उपाधि प्राप्त की है।
डॉ॰ राजेन्द्र कुमार शर्मा, एम॰ ए॰, एम॰ फिल॰, पी-एच॰ डी॰, आजीवन सदस्य: इन्डियन सोशियोलॉजिक सोसायटी, यू॰ पी॰ सोशियोलॉजिक सोसायटी, यू॰ जी॰ सी॰ रिसर्च फैलो। पिछले एक दशक से विश्वविद्यालय स्तर पर अध्यापन एवं लेखन में संलग्न रहे हैं। हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम से आपकी दर्जनों पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं।
ISBN13 | 9788171566648 |
---|---|
Product Name | Audyogik Samajshastra (Paperback - 2022) |
Price | ₹550.00 |
Original Price | INR 550 |
Author | Ram Nath Sharma and Rajendra Kumar Sharma |
Publisher | Atlantic Publishers and Distributors (P) Ltd |
Publication Year | 2022 |
Subject | Sociology and Anthropology |
Binding | Paperback |
Language | Hindi |
Pages | 546 |
Weight | 0.420000 |
-
Icon
-
Icon
-
Icon
Lowest Price
Trusted Since 1977
-
Icon
payment method
Secure payment
Login and Registration Form