Buy Books Online, Largest Book Store in India

Shopping Cart 0
₹0.00

Adhunik Rajnitik Vicharak (Paperback - 2021)

In stock
SKU
9788126917266_OWN
Special Price ₹315.00 Regular Price ₹350.00

Ships in 1-2 Days! Cheapest Price Guaranteed. Exclusively Distributed by Atlantic All Over India!

About the Book

इस पुस्तक के अंतर्गत बेन्थम, हीगल, जे.एस. मिल, टी.एच. ग्रीन और कार्ल मार्क्स के विभिन्न सिद्धांतों पर प्रकाश डाला गया है। बेन्थम-एक व्यक्तिवादी, उपयोगितावादी तथा सुधारवादी विचारक था। अधिकतम व्यक्तियों का अधिकतम सुख-उसके सिद्धांतों का मूल मंत्र था।
हीगल-एक आदर्शवादी विचारक था, जिसने राज्य को पृथ्वी पर ईश्वर के आगमन के रूप में देखा था। वह अपने युग का महान आदर्शवादी विचारक था, जिसने अपने सिद्धांतों से संपूर्ण जगत को प्रभावित किया है।
जे.एस. मिल-बेन्थम का सच्चा शिष्य था। उसने अपने गुरु की उपयोगितावाद में आवश्यक संशोधन कर, उसके रूप को अधिक जीवंत बनाया है। उसकी पुस्तक On Liberty स्वतंत्रता पर एक अनूठा लेख है।
टी.एच. ग्रीन-एक आदर्शवादी विचारक था। उसकी पुस्तक Lectures on the Principles of Political Obligation ऑक्सफोर्ड कक्षाओं में छात्रें को 1879-80 में दिए गए भाषणों का संकलन है जो राजनीतिक विचारधारा का एक अमूल्य साहित्य है।
कार्ल मार्क्स-आधुनिक युग का मजदूरों और गरीबों का मसीहा था। उसकी पुस्तकें The Communist Manifesto और Das Capital समाजवाद और साम्यवाद पर क्रांतिकारी विचारों से ओत-प्रोत हैं। वह "विश्व के मजदूरो एक हो जाओ" जैसा नारा देने वाला क्रांतिकारी विचारक था।
About the Author

चन्द्रदेव प्रसाद (जन्म 17-1-1940 चतरा, झारखंड) एम.ए. (राजनीति एवं इतिहास) एवं पीएच. डी., रांची कालेज, रांची; किसान कालेज, सोहसराय; एच.डी. जैन कालेज, आरा; गया कालेज, गया; तथा मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति विभाग के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे हैं। आप मगध विश्वविद्यालय में डीन ऑफ सोशल साइन्स के पद पर भी कार्यरत रहे हैं।

More Information
ISBN139788126917266
Product NameAdhunik Rajnitik Vicharak (Paperback - 2021)
Price₹350.00
Original PriceINR 350
AuthorChandra Deo Prasad
PublisherAtlantic Publishers and Distributors (P) Ltd
Publication Year2021
SubjectPolitics and Current Affairs
BindingPaperback
LanguageHindi
Pages320
Weight0.260000
Write Your Own Review
You're reviewing:Adhunik Rajnitik Vicharak (Paperback - 2021)
Your Rating