Gandhi Darshan (Hardbound - 2014)
Ships in 1-2 Days! Cheapest Price Guaranteed. Exclusively Distributed by Atlantic All Over India!
प्रस्तुत पुस्तक गाँधी-दर्शन बी॰ए॰ (आनर्स), एम॰ए॰ (राजनीति) तथा सभी प्रकार की प्रतियोगिता परिक्षाओं के लिए लिखी गयी है। महात्मा गांधी बीसवीं सदी के महामानव, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के मसीहा, प्रगाढ़ देश प्रेमी, महान राष्ट्रीय नेता, राजनीतिज्ञ, विचारक, संत और श्रेष्ठ समाज सुधारक थे। गाँधी-दर्शन अध्यात्मवाद, नैतिकवाद, अनुदारवाद, उदारवाद, समाजवाद, साम्यवाद, अराजकतावाद तथा राष्ट्रवाद आदि के ताने-बाने से बना है।
गाँधी-दर्शन पुस्तक पन्द्रह अध्यायों में विभक्त है। इसके अंतर्गत--गाँधी का जीवन, धार्मिक विचार, सत्य एवं अहिसा, सत्याग्रह, रामराज्य, व्यावहारिक राज्य, राष्ट्रवाद, अन्तर्राष्ट्रवाद, समाजवाद, साम्यवाद, सर्वोदय, मार्क्सवाद, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक विचार, गाँधी की आलोचना, गाँधी-दर्शन की प्रासंगिकता तथा गाँधी की देन, महत्व और प्रभाव जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी है।
अंत में, ग्रंथावली तथा प्रश्नावली-वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तरसहित समावेश किया गया है।
About the Author
चन्द्रदेव प्रसाद (जन्म 17-1-1940 चतरा झारखंड) एम.ए. (राजनीति एवं इतिहास) एवं पीएच. डी., जैन कालेज, आरा, गया कालेज, गया, रांची कालेज, रांची तथा मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति विभाग के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे हैं। इनका अध्यापन काल 1963 से 2000 ई. तक रहा है। आप मगध विश्वविद्यालय में डीन ऑफ सोशल साइन्स के पद पर भी कार्यरत रहे हैं। आपके निर्देशन में 19, अध्यक्ष के रूप में 51 पीएच.डी., और 2 डी. लिट डिग्रियां शोध विद्वानों को प्रदान की गयी हैं।
आपके अनेक शोध लेखों और ग्रन्थों का प्रकाशन हो चुका है। आपकी गहरी पैठ राजनीतिक सिद्धांत तथा विचारधारा में है। आपकी अमूल्य कृतियाँ निम्नांकित हैंः यूनानी राजनीतिक विचारक, भारतीय स्थानीय स्वशासन, कौटिल्य, प्लेटो, अरस्तू, हॉब्स, लॉक, रूसो, मिल, ग्रीन, नागरिक शास्त्र, राजनीति विज्ञान के सिद्धान्त, तुलनात्मक राजनीति, Political Ideas of Ram Manohar Lohia, A Short Bibliography of Lohia, भारतीय संविधान तथा महान राजनीतिक विचारक।
ISBN13 | 9788126919000 |
---|---|
Product Name | Gandhi Darshan (Hardbound - 2014) |
Price | ₹795.00 |
Original Price | INR 795 |
Author | Chandra Deo Prasad |
Publisher | Atlantic Publishers and Distributors (P) Ltd |
Publication Year | 2014 |
Subject | Politics and Current Affairs |
Binding | Hardbound |
Language | Hindi |
Pages | 336 |
Weight | 0.370000 |
-
Icon
-
Icon
-
Icon
Lowest Price
Trusted Since 1977
-
Icon
payment method
Secure payment
Login and Registration Form