Buy Books Online, Largest Book Store in India

Shopping Cart 0
₹0.00

Hobbes, Locke and Rousseau (Hardbound - 2012)

In stock
SKU
9788126916979_OWN
Special Price ₹806.00 Regular Price ₹895.00

Ships in 1-2 Days! Cheapest Price Guaranteed. Exclusively Distributed by Atlantic All Over India!

About the Book

प्रस्तुत पुस्तक हॉब्स, लॉक और रूसो एक नए अध्ययन और शोध की देन है। समझौतावादी विचारकों पर एक स्वतंत्र पुस्तक का अभाव है। इसके माध्यम से इसकी पूर्ति की गयी है। इस पुस्तक के अंतर्गत, हॉब्स, लॉक और रूसो-तीनों समझौतावादी विचारकों के विचारों का विश्लेषण विस्तृत रूप से किया गया है।

टॉमस हॉब्स--इंग्लैंड का एक महान विचारक है। उसकी पुस्तक लेवियाथन जगत प्रसिद्ध है। इस ग्रंथ में, हॉब्स के जीवन, राज्य की उत्पत्ति, संप्रभुता, सरकार, नागरिक कानून, राज्य और धर्म, वैयक्तिक स्वतंत्रता, व्यक्तिवाद, उपयोगितावाद, निरंकुशतावाद, महत्व, देन तथा प्रभाव जैसे सिद्धांतों पर प्रभाव डाला गया है।

जॉन लॉक--इंग्लैंड का दूसरा महान विचारक है। जिसने राज्य की उत्पत्ति, प्राकृतिक अधिकार, व्यक्तिवाद, उदारवाद, सम्मति- सिद्धांत, संप्रभुता, राज्य और धर्म जैसे सिद्धांतों पर विस्तारपूर्वक वर्णन किया है।

जीन जेक्स रूसो--स्विट्जरलैंड का एक महान विचारक है। उसने राज्य की उत्पत्ति, सामान्य इच्छा, संप्रभुता, सरकार, कानून, स्वतंत्रता, समानता, संपत्ति, अधिकार, शिक्षा, धर्म, व्यक्तिवाद, समाजवाद, निरंकुशवाद तथा प्रजातंत्र पर गहन रूप से विचार किया है। उसे सामान्य-इच्छा और प्रजातंत्र का मसीहा कहा जाता है। उसकी पुस्तक The Social Contract राजनीतिक साहित्य का एक अमर कृति है।

About the Author

चन्द्रदेव प्रसाद (जन्म 17-1-1940 चतरा झारखंड) एम.ए. (राजनीति एवं इतिहास) एवं पीएच. डी., जैन कालेज, आरा, गया कालेज, गया, रांची कालेज, रांची तथा मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति विभाग के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे हैं। इनका अध्यापन काल 1963 से 2000 ई. तक रहा है। आप मगध विश्वविद्यालय में डीन ऑफ सोशल साइन्स के पद पर भी कार्यरत रहे हैं। आपके निर्देशन में 19, अध्यक्ष के रूप में 51 पीएच.डी., और 2 डी. लिट डिग्रियां शोध विद्वानों को प्रदान की गयी हैं।
आपके अनेक शोध लेखों और ग्रन्थों का प्रकाशन हो चुका है। आपकी गहरी पैठ राजनीतिक सिद्धांत तथा विचारधारा में है। आपकी अमूल्य कृतियाँ निम्नांकित हैंः यूनानी राजनीतिक विचारक, भारतीय स्थानीय स्वशासन, कौटिल्य, प्लेटो, अरस्तू, हॉब्स, लॉक, रूसो, मिल, ग्रीन, नागरिक शास्त्र, राजनीति विज्ञान के सिद्धान्त, तुलनात्मक राजनीति, Political Ideas of Ram Manohar Lohia, A Short Bibliography of Lohia, भारतीय संविधान तथा महान राजनीतिक विचारक।

More Information
ISBN139788126916979
Product NameHobbes, Locke and Rousseau (Hardbound - 2012)
Price₹895.00
Original PriceINR 895
AuthorChandra Deo Prasad
PublisherAtlantic Publishers and Distributors (P) Ltd
Publication Year2012
SubjectPolitics and Current Affairs
BindingHardbound
LanguageHindi
Pages396
Weight0.420000
Write Your Own Review
You're reviewing:Hobbes, Locke and Rousseau (Hardbound - 2012)
Your Rating