Buy Books Online, Largest Book Store in India

Shopping Cart 0
₹0.00

Madhyakalin Evam Adhunik Rajnitik Vicharak (Paperback - 2012)

In stock
SKU
9788126916924_OWN
Special Price ₹248.00 Regular Price ₹275.00

Ships in 1-2 Days! Cheapest Price Guaranteed. Exclusively Distributed by Atlantic All Over India!

About the Book

मध्यकालीन एवं आधुनिक राजनीतिक विचारक पुस्तक में निम्नलिखित विचारकों के राजनीतिक दर्शन पर प्रकाश डाला गया है।
संत आगस्टीन--मध्ययुग का एक महान दार्शनिक है। The City of God उसकी अमर कृति है। उसके दो राज्य हैं--(क) सांसारिक राज्य तथा (ख) ईश्वरीय राज्य।
संत टॉमस एक्वीनास--मध्ययुग का दूसरा अरस्तूवादी संत विचारक है। Summa Theological उसकी अमूल्य कृति है। उसकी महान देन कानून के क्षेत्र में है। उसने शाश्वत नियम, प्राकृतिक नियम, दैवी-वाणी और मानव-कानून पर विस्तारपूर्वक वर्णन किया है। उसे मध्ययुग का महानतम क्रमबद्ध विचारक माना गया है।
मेकियावेली--आधुनिक युग का जनक माना जाता है। The Prince उसकी प्रसिद्ध पुस्तक है। उसकी सबसे बड़ी देन है राजनीति को धर्म और नैतिकता से अलग करना। उसे आधुनिक युग का शिशु कहा जाता है।
जीन बोदां--एक प्रसिद्ध वकील, महान विद्वान, मौलिक लेखक, अद्वितिय विचारक और विधिशास्त्रवेत्ता था। उसकी प्रसिद्ध पुस्तक Republic है। वह संप्रभुता-सिद्धांत का जन्मजाता है।
मॉण्टेस्क्यू--प्रफ़ांस का एक महान विचारक है। उस द्वारा लिखित The Spirit of Laws राजनीतिक साहित्य का एक अमर काव्य है। उसकी सबसे बड़ी देन कानून के क्षेत्र में है।
एडमंड बर्क--अपने युग का प्रभावशाली विचारक, महानवक्ता और अनुदारवाद का प्रबल प्रवर्तक था। उसकी सबसे बड़ी देन अनुदारवाद एवं राजनीतिक दल के क्षेत्र में थी।

About the Author

चन्द्रदेव प्रसाद (जन्म 17-1-1940 चतरा झारखंड) एम.ए. (राजनीति एवं इतिहास) एवं पीएच. डी., जैन कालेज, आरा, गया कालेज, गया, रांची कालेज, रांची तथा मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति विभाग के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे हैं। इनका अध्यापन काल 1963 से 2000 ई. तक रहा है। आप मगध विश्वविद्यालय में डीन ऑफ सोशल साइन्स के पद पर भी कार्यरत रहे हैं। आपके निर्देशन में 19, अध्यक्ष के रूप में 51 पीएच.डी., और 2 डी. लिट डिग्रियां शोध विद्वानों को प्रदान की गयी हैं।
आपके अनेक शोध लेखों और ग्रन्थों का प्रकाशन हो चुका है। आपकी गहरी पैठ राजनीतिक सिद्धांत तथा विचारधारा में है। आपकी अमूल्य कृतियाँ निम्नांकित हैंः यूनानी राजनीतिक विचारक, भारतीय स्थानीय स्वशासन, कौटिल्य, प्लेटो, अरस्तू, हॉब्स, लॉक, रूसो, मिल, ग्रीन, नागरिक शास्त्र, राजनीति विज्ञान के सिद्धान्त, तुलनात्मक राजनीति, Political Ideas of Ram Manohar Lohia, A Short Bibliography of Lohia, भारतीय संविधान तथा महान राजनीतिक विचारक।

More Information
ISBN139788126916924
Product NameMadhyakalin Evam Adhunik Rajnitik Vicharak (Paperback - 2012)
Price₹275.00
Original PriceINR 275
AuthorChandra Deo Prasad
PublisherAtlantic Publishers and Distributors (P) Ltd
Publication Year2012
SubjectPolitics and Current Affairs
BindingPaperback
LanguageHindi
Pages352
Weight0.270000
Write Your Own Review
You're reviewing:Madhyakalin Evam Adhunik Rajnitik Vicharak (Paperback - 2012)
Your Rating