Rajniti Vigyan ke Sidhant (Hardbound-2008)
Ships in 1-2 Days! Cheapest Price Guaranteed. Exclusively Distributed by Atlantic All Over India!
यद्यपि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, परन्तु राजनीति हमारे जीवन का अपरिहार्य अंग है। सामान्यतः राजनीति शब्द का अभिप्राय उस कौशल से है जिसके द्वारा शासन कार्य अर्थात् सरकारी नीतियों को लक्ष्य विशेष की ओर संचालित किया जा सके। दूसरे शब्दों में, शासन संचालन की सामान्य प्रक्रिया को ही राजनीति का क्षेत्र समझा जाता है। वास्तव में, राजनीति का विषय-क्षेत्र अत्यन्त व्यापक है। इसके अन्तर्गत राजनीति के विभिन्न पक्षों का अध्ययन किया जाता है। राजनीति के व्यावहारिक पहलुओं को पूर्णरूपेण समझने हेतु राजनीति विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों का ज्ञान होना अनिवार्य है। प्रस्तुत पुस्तक की रचना इसी पृष्ठभूमि में की गई है।
दो खण्डों में विभाजित यह पुस्तक भारतीय विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों पर आधारित है। इसके अन्तर्गत उन सभी विषयों का गहन, व्यापक एवं विस्तृत विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है जो विश्वविद्यालय स्तर पर राजनीति विज्ञान के पाठ्यक्रमों में निर्धारित हैं। सरल एवं सुबोध भाषा में लिखित यह पुस्तक राजनीति शास्त्र के विद्यार्थियों के लिए आदर्श पाठ्य पुस्तक साबित होगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में राजनीति शास्त्र का एक विषय के रूप में अध्ययन करने वाले परीक्षार्थी भी इस पुस्तक से समान रूप से लाभान्वित होंगे। साथ ही साथ, शिक्षकगणों के लिए भी यह पुस्तक अत्यन्त उपयोगी एवं सार्थक सिद्ध होगी।
About the Author
ौलेन्द्र सेंगर, स्नातकोत्तर, दिल्ली विश्वविद्यालय, ने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा की उपाधि प्राप्त की। इन्होंने विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में एक पत्रकार के रूप में अपनी कुशल क्षमता का परिचय दिया। इस दौरान इनके अनेक शोधपूर्ण लेख विविध शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। इनकी लेखन में प्रारम्भ से ही गहरी रुचि रही है। श्री सेंगर ने सिविल सेवा परीक्षा के प्रतियोगियों के लिए भारतीय इतिहास विषय में एक मास्टर प्लान का आलेखन किया है। इसके अतिरिक्त इनकी प्राचीन भारत का इतिहास, मध्यकालीन भारत का इतिहास तथा आधुनिक भारत का इतिहास नामक पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं जिनकी पाठकों द्वारा व्यापक रूप से सराहना की गई है।
ISBN13 | 9788126909520 |
---|---|
Product Name | Rajniti Vigyan ke Sidhant (Hardbound-2008) |
Price | ₹1,590.00 |
Original Price | INR 1590 |
Author | Shailendra Sengar |
Publisher | Atlantic Publishers & Distributors (P) Ltd |
Publication Year | 2008 |
Subject | Politics and Current Affairs |
Binding | Hardbound |
Language | Hindi |
Pages | 770 |
Weight | 1.000000 |
-
Icon
-
Icon
-
Icon
Lowest Price
Trusted Since 1977
-
Icon
payment method
Secure payment
Login and Registration Form