Shiksha ka Manovaigyanik Pariprekshay (Hardbound - 2019)
Ships in 1-2 Days! Cheapest Price Guaranteed. Exclusively Distributed by Atlantic All Over India!
प्रस्तुत पुस्तक दस अध्यायों के साथ दो खण्डों में विभक्त है। पुस्तक में शिक्षा मनोविज्ञान के प्रमुख अध्यायों-मनोविज्ञानन और शिक्षा; अभिप्रेरणा और मानव व्यवहार; चिन्तन, तर्क, और नेतृत्व; बुद्धि और परीक्षण; व्यक्तित्व और उसका स्वरूप; व्यक्तित्व मापन तथा सर्जनात्मकता; मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान एवं विशिष्ट बालक; वंशानुक्रम और वातावरण; वृद्धि और विकास; तथा अधिगम और शिक्षण में समेकित है। पुस्तक सरल भाषा में लिखी गई है और महत्वपूर्ण शब्दावली को अंग्रेजी में रूपान्तरित किया गया है। अध्याय के अन्त में सारांश, संदर्भ सूची तथा अध्ययन हेतु पुस्तकों की सूची दी गई है। पुस्तक में यथास्थान, चित्र, तालिका, ग्राफ तथा सारिणी, आदि दिया गया है। यह पुस्तक देश के प्रायः सभी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों, कालेजों और विश्वविद्यालयों के शिक्षा-शास्त्र के अनिवार्य विषय के अध्ययन-अध्यापन में रत बी.एड., एम.एड., एम-फिल तथा शोध छात्र के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।
प्रो. रमेश प्रसाद पाठक, प्राचीन इतिहास, समाजशास्त्र और संस्कृत में स्नातकोत्तर, एम.एड. तथा शिक्षाशास्त्र में पी.एच.डी., ने प्रारंभिक शिक्षा गाँव और उसके आस-पास के विद्यालयों से तथा उच्च शिक्षा टी.डी.पी.जी. कालेज, जौनपुर, गोरखपुर विश्वविद्यालय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी, मेरठ विश्वविद्यालय और नई दिल्ली से प्राप्त की। वे पचास शोधपत्र, शिक्षाशास्त्र में अस्सी पुस्तकों का लेखन तथा शोधार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करने में सतत संलग्न है। वे क्रमशः गोरखपुर विश्वविद्यालय, एन.सी.ई.आर.टी., नई दिल्ली, एम.डी. विश्वविद्यालय, रोहतक, इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय तथा एस.सी.ई.आर.टी., नई दिल्ली में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।वे भारतीय अध्यापक शिक्षा संघ के सचिव के रूप में देश-विदेश के अनेक शैक्षिक संस्थानों, मानव संसाधन विकास मंत्रलय, भारत सरकार, नई दिल्ली के 'भारत वैभव' तथा पं. मदनमोहन मालवीय शिक्षक-शिक्षण मिशन परियोजना, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् जैसे विभिन्न समितियों से जुड़े हुए हैं।वे सम्प्रति श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ, मानित विश्वविद्यालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के शिक्षा संकाय में वरिष्ठ आचार्य के पद पर कार्यरत हैं।
ISBN13 | 9788126930227 |
---|---|
Product Name | Shiksha ka Manovaigyanik Pariprekshay (Hardbound - 2019) |
Price | ₹1,990.00 |
Original Price | INR 1990 |
Author | R.P. Pathak |
Publisher | Atlantic Publishers and Distributors (P) Ltd |
Publication Year | 2019 |
Subject | Education & Psychology |
Binding | Hardbound |
Volume | 2 Vols. |
Language | Hindi |
Pages | 750 |
Weight | 1.000000 |
-
Icon
-
Icon
-
Icon
Lowest Price
Trusted Since 1977
-
Icon
payment method
Secure payment
Login and Registration Form