Buy Books Online, Largest Book Store in India

Shopping Cart 0
₹0.00

Yunani Rajnitik Vicharak (Multi 2 vols set) (Paperback-2012)

In stock
SKU
9788126917167
Special Price ₹630.00 Regular Price ₹700.00

Ships in 1-2 Days! Cheapest Price Guaranteed. Exclusively Distributed by Atlantic All Over India!

About the Book

यूनानी राजनीति विज्ञान की जननी है। सुकरात, प्लेटो और अरस्तू--एक गुरु-शिष्य परम्परा की कड़ी है। यूनानी राजनीतिक विचारक उसी कड़ी पर प्रकाश डालने का एक छोटा-सा प्रयास है।

सुकरात--यूनान के ज्ञान क्षितिज पर सदा उदित भास्कर है। वह अपने समय का सबसे बड़ा न्यायी, ईमानदार और ज्ञानी व्यक्ति था। वह निःशुल्क उदार शिक्षा तथा द्वन्द्वात्मक पद्धति का जनक माना जाता है। उसका समस्त दर्शन 'गुण ही ज्ञान है और अज्ञान ही पाप है' पर आधृत है।

प्लेटो--सुकरात का सबसे प्रिय शिष्य था। वह यूनान के बौद्धिक क्षितिज का स्थायी प्रकाशपुंज है। The Republic पुस्तक उसकी अमर कृति है। वह एक महान आदर्शवादी विचारक और साम्यवाद का जनक है।

अरस्तू--प्लेटो का सबसे प्रिय शिष्य था। वह राजनीतिशास्त्र का पहला वैज्ञानिक विचारक है। Politic राजनीति विज्ञान पर उसकी अमूल्य निधि है। उसने 'मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है' का नारा दिया, जो शाश्वत है।

इस पुस्तक के अंतर्गत, एपिक्यूरियनवाद और स्टोहकवाद के सिद्धांतों, जैसे--प्राकृतिक कानून, मानवीय समानता, विश्वराज्य, विश्व-नागरिकता तथा विश्वबंधुत्व पर भी विस्तृत रूप से विचार किया गया है। राजनीतिक क्षितिज पर सुकरात, प्लेटो और अरस्तू सदा उदयमान भास्कर हैं, जिनका सूर्यास्त संभव नहीं है।

About the Author

चन्द्रदेव प्रसाद (जन्म 17-1-1940 चतरा झारखंड) एम.ए. (राजनीति एवं इतिहास) एवं पीएच. डी., जैन कालेज, आरा, गया कालेज, गया, रांची कालेज, रांची तथा मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति विभाग के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे हैं। इनका अध्यापन काल 1963 से 2000 ई. तक रहा है। आप मगध विश्वविद्यालय में डीन ऑफ सोशल साइन्स के पद पर भी कार्यरत रहे हैं। आपके निर्देशन में 19, अध्यक्ष के रूप में 51 पीएच.डी., और 2 डी. लिट डिग्रियां शोध विद्वानों को प्रदान की गयी हैं।
आपके अनेक शोध लेखों और ग्रन्थों का प्रकाशन हो चुका है। आपकी गहरी पैठ राजनीतिक सिद्धांत तथा विचारधारा में है। आपकी अमूल्य कृतियाँ निम्नांकित हैंः यूनानी राजनीतिक विचारक, भारतीय स्थानीय स्वशासन, कौटिल्य, प्लेटो, अरस्तू, हॉब्स, लॉक, रूसो, मिल, ग्रीन, नागरिक शास्त्र, राजनीति विज्ञान के सिद्धान्त, तुलनात्मक राजनीति, Political Ideas of Ram Manohar Lohia, A Short Bibliography of Lohia, भारतीय संविधान तथा महान राजनीतिक विचारक।

More Information
ISBN139788126917167
Product NameYunani Rajnitik Vicharak (Multi 2 vols set) (Paperback-2012)
Price₹700.00
Original PriceINR 700
AuthorChandra Deo Prasad
PublisherAtlantic Publishers and Distributors (P) Ltd
Publication Year2012
SubjectPolitics and Current Affairs
BindingPaperback
Volume(Multi 2 vols set)
LanguageHindi
Pages952
Weight1.200000
Write Your Own Review
You're reviewing:Yunani Rajnitik Vicharak (Multi 2 vols set) (Paperback-2012)
Your Rating