Ambedkar Ki Antarvedana (Paperback - 2014)
Ships in 1-2 Days! Cheapest Price Guaranteed. Exclusively Distributed by Atlantic All Over India!
प्रस्तुत पुस्तक अम्बेडकर की अन्तर्वेदना अत्यन्त सारगर्भित एवं कुतूहलपूर्ण है। डॉ. अम्बेडकर ने न केवल अस्पृश्य समाज के उद्धार के लिए अथक प्रयत्न किए, अपितु वे पूर्ण शुद्ध हृदय से एक महान देशभक्त तथा महान राष्ट्रवादी व्यक्ति भी थे। अपने एक भाषण में डॉ. अम्बेडकर ने कहा था, 'मैं चाहता हूँ कि सभी लोग सर्वप्रथम स्वयं को भारतीय समझे और सबसे अन्त में भी स्वयं को भारतीय ही समझे, क्योंकि हम और कुछ नहीं; सिर्फ और सिर्फ भारतीय हैं।'
इस पुस्तक में डॉ. अम्बेडकर के ऐसे अनेकों अछूते पहलूपर मौलिक प्रकाश डाला गया है। पुस्तक का सार अत्यन्त व्यापक है। यह अमूल्य ग्रंथ ऐसी एक भारतीय जीवनशैली प्रस्तुत करता है, जो जीवन में समानता, स्वतन्त्रता और बन्धुत्व के सिद्धान्त को सही ढंग से समझाने में अत्यन्त मददगार है। पुस्तक में व्यक्त किए गये दृष्टिकोण को निष्पक्ष एवं तार्किक मन से समझने की आवश्यकता है। इस पुस्तक की विद्वतापूर्ण भूमिका स्वयं पद्मभूषण न्यायमूर्ति श्री चन्द्रशेखर धर्माधिकारी जी ने लिखी है, जो अत्यन्त महत्वपूर्ण है।
About the Author
शेषराव चव्हाण विलक्षण प्रतिभा के लेखक हैं। आप यूनेस्को द्वारा मान्यताप्राप्त संस्था, 'एसोसिएशन ऑफ वर्ल्ड सिटीजन्स' के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा भारतीय विद्या भवन, औरंगाबाद केन्द्र के अध्यक्ष हैं। सन् 2002 में लखनऊ में विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भी आप व्याख्यान दे चुके हैं जिसमें चालीस देशों के न्यायमूर्तियों ने भाग लिया था।
डॉ. पुनीत बिसारिया सुप्रसिद्ध लेखक हैं। आपने अनेक विषयों पर पुस्तकों का लेखन, अनुवाद एवं सम्पादन किया है। आप 'युगशिल्पी' शोध जर्नल के कार्यकारी सम्पादक हैं तथा भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला के एसोशिएट फेलो तथा नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ललितपुर, में असिस्टेण्ट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।
ISBN13 | 9788126919116 |
---|---|
Product Name | Ambedkar Ki Antarvedana (Paperback - 2014) |
Price | ₹295.00 |
Original Price | INR 295 |
Author | Sheshrao Chavan and Puneet Bisaria |
Publisher | Atlantic Publishers and Distributors (P) Ltd |
Publication Year | 2014 |
Subject | Religion and Philosophy—SB |
Binding | Paperback |
Language | Hindi |
Pages | 192 |
Weight | 0.080000 |
-
Icon
-
Icon
-
Icon
Lowest Price
Trusted Since 1977
-
Icon
payment method
Secure payment
Login and Registration Form