Bharat Mein Mahila Shramik (Hardbound - 2010)
Ships in 1-2 Days! Cheapest Price Guaranteed. Exclusively Distributed by Atlantic All Over India!
भारत की लगभग पचास प्रतिशत आबादी महिलाओं की है। पचास करोड़ महिलाओं में लगभग 13 करोड़ महिलाएँ 'श्रमिक की भूमिका' में देश के आर्थिक विकास की प्रक्रिया में प्रत्यक्ष रूप से अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रही हैं। घरेलू दायित्व जैसी 'परम्परागत भूमिका' की जगह श्रमिक की 'गैर-परम्परागत भूमिका' में वे लगातार कई उपलब्धियाँ हासिल कर रही हैं। जबकि पुरुष प्रधान श्रम-बाजार में उनको निरन्तर लिंग पूर्वाग्रह, लिंग भेदभाव तथा यौन-उत्पीड़न जैसी अनेक समस्याओं का प्रत्येक स्तर पर एवं प्रत्येक क्षेत्र में सामना करना पड़ रहा है। प्रस्तुत पुस्तक भारत में महिला श्रमिक में भारत के विशेष संदर्भ में महिला श्रमिकों से संबन्धित इन पहलुओं का तथ्य एवं डाटा आधारित विश्लेषण प्रस्तुत करने का सार्थक प्रयास किया गया है।
यह पुस्तक 'महिला अध्ययन' की शंृखला में एक महत्वपूर्ण पुस्तक साबित होगी। इस पुस्तक में महिला श्रमिक विषय के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है। इसमें महिला श्रमिकों से संबन्धित अवधारणा, अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर महिला श्रमिकों की स्थिति, श्रम बाजार में लिंग आधारित भेदभाव, शोषण, यौन-उत्पीड़न आदि ज्वलंत एवं महत्वपूर्ण विषयों को स्पष्टता एवं सरलता के साथ पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
About the Author
रवि प्रकाश यादव, एम.ए. एवं पीएच.डी., विश्वविद्यालय औद्योगिक सम्बन्ध एवं कार्मिक प्रबन्ध विभाग, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर (बिहार) में प्राध्यापक हैं।
रागिनी दीप, एम.ए., पीएच.डी., ने अनेक राष्ट्रीय स्तर के सेमिनारों में एकैडमिक पेपर प्रस्तुत किये तथा आपके अनेक आलेख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं।
पूजा राय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित 'नेट' में सफलता प्राप्त करने के साथ ही कई राष्ट्रीय सेमिनारों में पेपर प्रस्तुत किए हैं।
ISBN13 | 9788126912742 |
---|---|
Product Name | Bharat Mein Mahila Shramik (Hardbound - 2010) |
Price | ₹695.00 |
Original Price | INR 695 |
Author | Ravi Prakash Yadav and Ragini Deep |
Publisher | Atlantic Publishers and Distributors (P) Ltd |
Publication Year | 2010 |
Subject | Sociology and Anthropology |
Binding | Hardbound |
Language | Hindi |
Pages | 384 |
Weight | 0.440000 |
-
Icon
-
Icon
-
Icon
Lowest Price
Trusted Since 1977
-
Icon
payment method
Secure payment
Login and Registration Form