Madhyakaalin Bharat ka Itihaas: Dillik Sultanat Ke Tughlaq, Saiyyad Ewam Lodi Sultan Aur Onka Samay 1320 A.D.-1526 A.D., Vol. 3 (Hardbound - 2002)
Ships in 1-2 Days! Cheapest Price Guaranteed. Exclusively Distributed by Atlantic All Over India!
प्रस्तुत पुस्तक 'दिल्ली सल्तनत के तुगलक, सैयद एवं लोदी सुल्तान और उनका समय' में इतिहास के प्रति यथासम्भव व्यापक दृष्टिकोण अपनाते हुये महत्त्वपूर्ण अनुसंधानों तथा विश्लेषणात्मक तथ्यों को प्रस्तुत करने का प्रयास निहित है। इस पुस्तक में समाज को गतिशील रखने वाली संस्थाओं का पूर्ण विवेचन किया गया है। इतिहास की आधुनिक संकल्पना में राजनीतिक घटनाओं का इतना महत्त्व नहीं है जितना कि उन संस्थाओं का जिनके कारण किसी देश की संस्कृति अपने उन मौलिक सिद्धान्तों को अक्षुण्ण रखती है जो उसे बड़ी से बड़ी विघ्न-बाधाओं का सामना करके आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करती है। भारतीय इतिहास की मुख्य धाराओं को अंकित करने की दिशा में, इस पुस्तक में, कुछ अधिक उपलब्धि सम्भव हुई है।
विवेचित युग (1320 ई.--1526 ई.) निस्सन्देह भारत के राजनीतिक इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण घटक है क्योंकि यह देश के आर्थिक इतिहास में नये युग का सूत्रपात था; इस तथ्य की गहरी छान-बीन पुस्तक में निहित है।
डॉ॰ मानिक लाल गुप्त तीस वर्ष के निरन्तर अध्यापन कार्य व शोध-योजनाओं के निदेशन के उपरान्त वाई॰ डी॰ पोस्ट ग्रेजुएट कालेज, लखीमपुर खीरी (कानपुर विश्वविद्यालय से सम्बद्ध) से विभागाध्यक्ष इतिहास पद से सेवानिवृत्त इतिहास लेखक हैं। लगभग तीन दर्जन रिसर्च पेपर्स भारत एवं पाकिस्तान में प्रकाशित हो चुके हैं और एक दर्जन से अधिक छात्रें ने उनके निदेशन में पी-एच॰ डी॰ व शोध-डिजर्टेशनों को पूर्ण कर उपाधियाँ प्राप्त की हैं।
ISBN13 | 9788171567751 |
---|---|
Product Name | Madhyakaalin Bharat ka Itihaas: Dillik Sultanat Ke Tughlaq, Saiyyad Ewam Lodi Sultan Aur Onka Samay 1320 A.D.-1526 A.D., Vol. 3 (Hardbound - 2002) |
Price | ₹295.00 |
Original Price | INR 295 |
Author | Manik Lal Gupta |
Publisher | Atlantic Publishers and Distributors (P) Ltd |
Publication Year | 2002 |
Subject | History |
Binding | Hardbound |
Volume | Vol. 3 |
Language | Hindi |
Pages | 136 |
Weight | 0.160000 |
-
Icon
-
Icon
-
Icon
Lowest Price
Trusted Since 1977
-
Icon
payment method
Secure payment
Login and Registration Form