Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Path Ke Sathi

by Mahadevi Verma
Save 30% Save 30%
Current price ₹347.00
Original price ₹495.00
Original price ₹495.00
Original price ₹495.00
(-30%)
₹347.00
Current price ₹347.00

Ships in 4-7 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9788180311185
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: LokBharti Prakashan
  • Publisher Imprint: LokBharti Prakashan
  • Publication Date:
  • Pages: 90
  • Original Price: INR 495.0
  • Language: Hindi
  • Edition: 6th Edition
  • Item Weight: 25 grams
  • BISAC Subject(s): General

पथ के साथी पथ के साथी में महादेवी वर्मा ने अपने समकालीन रचनाकारों का चित्रण किया है। जिस सम्मान और आत्मीयता के साथ उन्होंने उन महत्त्वपूर्ण साहित्यकारों का जीवन-दर्शन और स्वभावगत महानता को स्थापित किया है, वह अपने आपमें बड़ी उपलब्धि है। पथ के साथी में संस्मरण भी हैं और महादेवीजी द्वारा पढ़े गए कवियों के जीवन-पृष्ठ भी। उन्होंने एक ओर इन साहित्यकारों की निकटता, आत्मीयता और प्रभाव का कलात्मक उल्लेख किया है, तो दूसरी ओर उनके समग्र जीवन-दर्शन को परखने का प्रयत्न किया है। यह प्रयत्न महादेवी के चिंतन, अनुभूति और दृष्टिकोण की विशद विशेषताओं को रेखांकित करता है। पथ के साथी में रवीन्द्रनाथ ठाकुर, मैथिलीशरण गुप्त, जयशंकर प्रसाद, सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला, सुमित्रानंदन पंत, सुभद्राकुमारी चौहान तथा सियारामशरण गुप्त के उत्कृष्ट शब्द-चित्र हैं। साथ ही इन साहित्यकारों के महादेवी वर्मा द्वारा बनाए रेखांकन तथा उन सभी के अपने हस्ताक्षरयुक्त हस्तलेख भी दिए गए हैं

शिक्षा: मिडिल में प्रान्त-भर में प्रथम, इंट्रेंस प्रथम श्रेणी में, फिर 1927 में इंटर, 1929 में बी.ए., 1932 में प्रयाग विश्वविद्यालय से संस्कृत में एम.एम.किया।गतिविधियाँ: प्रयाग महिला विद्यापीठ में प्रधानाचार्य और 1960 में कुलपति। ‘चाँद’ का सम्पादन। ‘विश्ववाणी’ के ‘युद्ध अंक’ का सम्पादन। ‘साहित्यकार’ का प्रकाशन व सम्पादन। नाट्य संस्थान ‘रंगवाणी’ की प्रयाग में स्थापना।पुरस्कार: ‘नीरजा’ पर सेकसरिया पुरस्कार, ‘स्मृति की रेखाएँ’ पर द्विवेदी पदक, मंगलाप्रसाद पारितोषिक, उत्तर प्रदेश सरकार का विशिष्ट पुरस्कार, उ.प्र. हिन्दी संस्थान का ‘भारत भारती’ पुरस्कार, ज्ञानपीठ पुरस्कार।उपाधियाँ: भारत सरकार की ओर से पद्मभूषण और फिर पद्मविभूषण अलंकरण। विक्रम, कुमाऊँ, दिल्ली, बनारस विश्वविद्यालयों से डी.लिट्. की उपाधि। साहित्य अकादमी की सम्मानित सदस्या रहीं।कृति सन्दर्भ: अतीत के चलचित्र, शृंखला की कड़ियाँ, स्मृति की रेखाएँ, पथ के साथी (रेखाचित्र); क्षणदा, साहित्यकार की आस्था, संकल्पित (निबन्ध); मेरा परिवार (संस्मरण); सम्भाषण (भाषण); चिन्तन के क्षण (रेडियो वार्ता); नीहार, रश्मि, नीरजा, सांध्यगीत, दीपशिखा, प्रथम आयाम, अग्निरेखा, यात्रा (कविता-संग्रह)।निधन: 11 सितम्बर, 1987

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us