Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Acupressure Aur Swastha Jeevan

by Dr. A.K. Saxena
Sold out
Current price ₹245.00
Original price ₹350.00
Original price ₹350.00
Original price ₹350.00
(-30%)
₹245.00
Current price ₹245.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9789386870414
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 166
  • Original Price: INR 350.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 200 grams
  • BISAC Subject(s): General

एक्यूप्रेशर प्राचीनतम चिकित्सा-पद्धतियों में से एक है। यह पूर्णतया प्राकृतिक उपचार पर आधारित है। यह एक सरल, प्रभावकारी एवं सुरक्षित चिकित्सा-पद्धति है। शरीर के अधिकांश महत्त्वपूर्ण अंगों के प्रतिबिंब-केंद्र हथेलियों एवं तलवों में पाए जाते हैं। इन प्रतिबिंब-केंद्रों को ‘प्रतिक्रिया बिंदु’ भी कहा जाता है। इसके अंतर्गत शरीर को दर्द, तनाव, थकान, पीड़ा एवं रोग से मुक्‍ति प्रदान करने के लिए किसी ओषधि का सेवन किए बिना अँगूठे, उँगलियों अथवा इस उद‍्देश्य हेतु निर्मित उपकरण से कुछ विशेष प्रतिबिंब (रिफ्लेक्स) बिंदुओं पर दबाव डाला जाता है। इस पद्धति का विशेष लाभ यह है कि इसका प्रयोग घर में भी किया जा सकता है और इससे शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। एक्यूप्रेशर के माध्यम से उपचार का अन्य लाभ यह है कि यह न केवल रोग-निवारक है अपितु आरोग्यकर भी है। सप्‍ताह में दो दिन घर बैठे 20-25 मिनट प्रतिदिन मुख्य-मुख्य प्रतिबिंब-केंद्रों पर दबाव देने से बिना कुछ खर्च किए रोग-निवारण हेतु आप संपूर्ण एक्यूप्रेशर प्रक्रिया अपना सकते हैं। यह पुस्तक रोग-निवारण हेतु अत्यंत उपयोगी होने के साथ-साथ दैनिक जीवन में विभिन्न प्रकार के रोगों से रोगी को छुटकारा दिलाने में सहायक है। पुस्तक की एक अन्य विशेषता है इसमें दिए गए सैकड़ों चित्र, जो विषय को समझने में सहायक हैं।

A.K. Saxenaडॉ. ए.के. सक्सेना एक्यूप्रेशर के विशेषज्ञ हैं जो अब तक 5000 से अधिक रोगियों का सफल इलाज कर चुके हैं। लगभग अठारह वर्ष पूर्व उन्होंने एक्यूप्रेशर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अतर सिंह से इस चिकित्सा पद्धति का ज्ञान लिया; तदुपरांत आप इसके माध्यम से जनसामान्य को स्वास्थ्य के बारे में सजग करने का लोकहितकारी कार्य कर रहे हैं। आपका विश्‍वास है कि चामत्कारिक परिणामों के कारण ‘एक्यूप्रेशर’ रोगों से मुक्‍ति का एक सशक्‍त व महत्त्वपूर्ण माध्यम बन जाएगा। डॉ. एल.सी. गुप्‍ता चिकित्सा संबंधी लगभग सौ पुस्तकें लिखकर विश्‍व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। सन् 2002 में सार्क देशों के ‘मिलेनियम मेडीकल ऑथर’, 1998 में ‘बी.सी. रॉय राष्‍ट्रीय सम्मान’ व 1993 में उल्लेखनीय सेवाओं हेतु राष्‍ट्रपति के ‘पुलिस मेडल’ से सम्मानित।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us