Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Operation Cloudburst

by Nadira Zaheer Babbar
Save 32% Save 32%
Current price ₹65.00
Original price ₹95.00
Original price ₹95.00
Original price ₹95.00
(-32%)
₹65.00
Current price ₹65.00

Ships in 4-7 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9788181438249
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Vani Prakashan
  • Publisher Imprint: Vani Prakashan
  • Publication Date:
  • Pages: 62
  • Original Price: INR 95.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 100 grams
  • BISAC Subject(s): General

आपरेशन क्लाउडबर्स्ट - आपरेशन क्लाउडबर्स्ट मेरे द्वारा लिखा गया पाँचवाँ नाटक है। नाटक को लिखने की क्षमता व प्रेरणा मेरे पिता कामरेड सैयद सज्जाद ज़हीर व माता रज़िया सज्जाद ज़हीर से मिली जिन्हें मैं श्रद्धा से नमन करती हूँ।नाटक आपरेशन क्लाउडवर्स्ट उन कारणों को समझने में सहायक हैं जिनकी वजह से आतंकवाद पनपा। ये उन दुविधाओं, अन्तर्द्वन्दों और प्रश्नों को सतह पर लाने का प्रयास करता है जो हमारी सेना को घेरे हुए है।आज के भारत में यह विचार सबसे पहले आतंकवाद से घिरे कश्मीर के सन्दर्भ में आता है, लेकिन यह एक मात्र राज्य नहीं है जो इस तरह की स्थितियों से गुज़र रहा है। हम अन्य राज्यों को जो आतंकवाद का दंश झेल रहे हैं, के बारे में क़रीब-क़रीब अनभिज्ञ हैं। जैसे कि-पूर्वोत्तर राज्य, असम आदि के आतंकवाद के बारे में।यह नाटक भारतीय सेना, जो लगातार हमारे जीवन की सुरक्षा के लिए रात-दिन एक किये है, के सम्मान में समर्पित है।इस नाटक में आम आदमी के असन्तोष को दर्शाया गया है जो कि अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहा है। विशेष रूप से पूर्वोत्तर राज्य के लोगों के मनोभावों का चित्रण इस नाटक में किया गया है।'एकजुट' की यह प्रस्तुति मेरे पतिश्री राजबब्बर का ज़िक्र किये बिना अधूरी रहेगी जिन्होंने सेना के विचारों को समझने में मेरी विशेष रूप से सहायता की।-नादिरा ज़हीर बब्बर अन्तिम आवरण पृष्ठ - "ऑपरेशन क्लाउडबर्ट्स को एक सर्वांगपूर्ण मुक़म्मल नाटक कहा जा सकता है, जिसे ऐसा कर पाना एकजुट के बूते की ही बात है...। नादिरा बब्बर द्वारा निर्देशित इस नाटक में पहली बार पूर्वी भारत के दर्द को नाटकीय ढंग से उभारने का प्रयास किया गया है।"नवभारत टाइम्स, मुम्बई।"Babbar's earlier play, 'Suman aur Sana' has terrorism in Kashmir as the backdrop. This time she moves to a fresh territory Assam to highlight the plight of the people trying to establish their identity in their own country."-MID DAY, MUMBAI."The play works on many levels terrorism, alienation, nationality, freedom, war, minority bias prejudice. 'Operation Cloudburst' continues Ekjute's tradition of creating play that is issue based as well as entertaining."-MUMBAI MIRROR."Operation Cloudburst' written and directed by Nadira, unfolded the uncertainties and confusions of the blood stained times, which became more vivid and poignant through the use of heart touching music."-THE SENTINEL, GUAHATI"Nadira expressed that she had done a lot of research to give a realistic presentation of the problems of the state."-THE TELEGRAPH, GUAHATI.

नादिरा ज़हीर बब्बर - रंगमंच सिनेमा और टेलीविज़न की मशहूर कलाकार नादिरा ज़हीर बब्बर भारतीय कलाजगत में अपने कलाकर्म और सामाजिक सक्रियता के कारण जानी जाती हैं। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्नातक और 'संगीत नाटक अकादमी', 'यश भारती', 'महिला शिरोमणि' पुरस्कारों से सम्मानित नादिरा ने अपनी संस्था 'एकजुट' के माध्यम से रंगमंच के क्षेत्र में कई नये प्रतिमान क़ायम किये हैं। ‘आथेलो', 'तुग़लक', 'जसमा ओढ़न', 'सन्ध्या छाया', 'बेगम जान' आदि नाटकों में केन्द्रीय भूमिकाएँ निभाने के अलावा उन्होंने और ऐसे कई नाटकों का निर्देशन किया है जो भारतीय रंगमंच में अपनी नयी पहल क़दमी के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। सुप्रसिद्ध चित्रकार मक़बूल फ़िदा हुसैन के जीवन पर आधारित 'पेंसिल से ब्रश तक', धर्मवीर भारती की कालजयी कृतियों 'कनुप्रिया' एवं 'अन्धा युग' पर आधारित 'इतिहास तुम्हें ले गया कन्हैया' और उत्तर पूर्व की पृष्ठभूमि पर 'ऑपरेशन क्लाउडबर्स्ट' सहित उन्होंने दर्जनों ऐसे नाटकों का निर्देशन किया है जो भारतीय रंगमंच में ऐसा कुछ नया जोड़ते हैं जिससे नयी पीढ़ी प्रभावित हो सकती है।प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक कॉमरेड सज्जाद ज़हीर की बेटी और मशहूर नेता-अभिनेता राज बब्बर की पत्नी नादिरा का जन्म 20 जनवरी, 1948 को हुआ था। इन दिनों वे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय सोसायटी की सम्मानित सदस्य हैं।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us