Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Jeene Ka Naam Zindagi

by Ramesh Pokhriyal ‘Nishank’
Sold out
Current price ₹210.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
(-30%)
₹210.00
Current price ₹210.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9789390923908
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 152
  • Original Price: INR 300.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 200 grams
  • BISAC Subject(s): Topiary

‘जीने का नाम जिंदगी’ उनके लिए एक जरूरी किताब मात्र ही नहीं है, बल्कि एक ऐसी पगडंडी है, जिस पर चलकर और अपने हृदय में उन मानवीय गुणों को आत्मसात् कर वे स्वयं एक बेहतर मनुष्य ही नहीं बनेंगे, बल्कि मनुष्यता की परिभाषा को भी अपने जीवन में जी सकेंगे, जिसका बहुत बड़ा दायित्व उनके ऊपर है। यह कहने में संकोच नहीं कि सरलता से बुनी गई अपनी कहानियों के माध्यम से ‘निशंक’ जी के भीतर का सृजनकर्ता अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को जिस तरह से अपनी रचनाओं में अंकित कर लोगों के भीतर दर्द पैदा करता है, वह आसान काम नहीं है; क्योंकि आसान काम ही बहुत मुश्किल होता है।मैं उनकी कुछ कहानियों से बहुत प्रभावित हुई हूँ, जिनका प्रभाव मेरे भीतर को बहुत कुछ सौंप गया है और जो मेरे मर्म में गहरी धँसी कील-सा धँस गया है। इसकी पीड़ा से मैं अब तक मुक्त नहीं हो पाई हूँ।—चित्रा मुद्गल

साहित्य की विभिन्न विधाओं पर कलम चलानेवाले रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के अब तक कविता, कहानी, उपन्यास, पर्यटन, संस्कृति एवं बाल साहित्य पर एक सौ से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। साहित्य पर दो दर्जन से अधिक शोध और लघु शोध हुए हैं और कुछ हो रहे हैं। उनके साहित्य का अनुवाद अंग्रेजी, फ्रैंच, जर्मन, क्रिओल, स्पेनिश, एवं नेपाली आदि विदेशी भाषाओं सहित तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, मराठी, बाँग्ला, पंजाबी, असामिया, उर्दू, फारसी, संस्कृत सहित देश की अनेक भाषाओं में हुआ है। उत्कृष्ट साहित सृजन के लिए देश के चार राष्ट्रपतियों द्वारा राष्ट्रपति भवन में सम्मान एवं विश्व के एक दर्जन से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों तथा प्रधानमंत्रियों द्वारा अपने देश में आमंत्रित कर अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदत्त। मॉरीशस द्वारा ‘मॉरीशस सम्मान’, आप्रवासी भारतीयों के अंतरराष्ट्रीय संगठन ‘गोपियो’ द्वारा ‘गोपियो अंतरराष्ट्रीय असाधारण उपलब्धि सम्मान’, नेपाल के प्रधानमंत्री द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय हिमाल गौरव सम्मान’, युगांडा के प्रधानमंत्री द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय मानवीय शिखर सम्मान’, भूटान के प्रधानमंत्री द्वारा ‘इंटरनेशनल हैप्पीनैस अवार्ड’ से विभूषित। हाल ही में लंदन में ‘वातायन अंतराष्ट्रीय शिखर सम्मान’, जर्मन, अमेरिका एवं कनाडा द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल जीनियस ग्लैक्सी अवार्ड’, नीदरलैंड में ‘अंतरराष्ट्रीय अजेय स्वर्ण पदक सम्मान’ एवं कैंब्रिज विश्वविद्यालय से सम्मान प्राप्त।लोकसभा सांसद, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us