Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Ghar Ka Doctor

by Prempal Sharma
Sold out
Current price ₹245.00
Original price ₹350.00
Original price ₹350.00
Original price ₹350.00
(-30%)
₹245.00
Current price ₹245.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9789380823300
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 168
  • Original Price: INR 350.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 200 grams
  • BISAC Subject(s): Herbal Medications

दुनिया की हर भाषा में यह उक्‍ति बहुत लोकप्रिय है—‘पहला सुख निरोगी काया’। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है—A Sound Mind exists in a Sound Body. इसलिए अच्छे स्वास्थ्य, निरोगी शरीर से बढ़कर संसार में कोई सुख नहीं। जहाँ समस्याएँ होती हैं वहाँ उनका समाधान भी अवश्य होता है। ऐसे ही बीमारियाँ हैं तो उनका इलाज भी है। इसके लिए अनेक चिकित्सा-पद्धतियाँ उपयोग में लाई जा रही हैं। यह सच है कि आज संसार भर के लोग एलोपैथी के दुष्प्रभावों से आतंकित हैं, फलतः अधिकाधिक लोग आयुर्वेद एवं देसी चिकित्सा की ओर आकर्षित हो रहे हैं। 'घर का डॉक्‍टर‍' में सामान्य बीमारियों के देसी इलाज/उपचार दिए गए हैं। ये देसी दवाइयाँ हमारे घर/रसोई में मौजूद हैं। इनके लिए बाजार या मेडिकल स्टोर की ओर दौड़ना नहीं पड़ता। ये नुस्खे सहज सुलभ हैं। इस पुस्तक को लिखने का उद‍्देश्‍य भी यही है कि हमारे घर में जो चीजें उपलब्ध हैं, उन्हीं से इन बीमारियों का तुरंत इलाज कर लिया जाए। इससे हमारी परंपरागत देसी-घरेलू चिकित्सा भी पुनर्जीवित होगी।आशा ही नहीं, पूर्ण विश्‍वास है कि पाठकगण इससे लाभ उठाकर स्वयं अपने घर-परिवार को रोग-मुक्‍त बनाएँगे।

प्रेमपाल शर्माजन्म : 5 जुलाई, 1963 को बुलंदशहर (उ.प्र.) के मीरपुर-जरारा गाँव में।शिक्षा : बी.ए. (ऑनर्स), एम.ए. (दिल्ली विश्‍वविद्यालय, दिल्ली)।कृतित्व : विश्‍व-प्रसिद्ध वनस्पतिविद् एवं वन्यजीव विज्ञानी डॉ. रामेश बेदी के सान्निध्य में अनेक वर्षों तक शोध सहायक के रूप में कार्य एवं बेदी वनस्पति कोश (छह खंड) का सफल संपादन। अब तक आयुर्वेद चिकित्सा संबंधी एवं अन्य विधाओं की सैकड़ों पुस्तकों का संपादन। आयुर्वेद एवं घरेलू चिकित्सा पर पत्र-पत्रिकाओं में अनेक लेख प्रकाशित।‘सवेरा न्यूज’ साप्‍ताहिक में विगत पाँच वर्षों से स्वास्थ्य कॉलम एवं संपादकीय लेखन के साथ-साथ संपादन कार्य। अंतरराष्‍ट्रीय मानवाधिकार संगठन के सदस्य एवं अ.भा. गैर-सरकारी संस्था ‘सवेरा’ के कोषाध्यक्ष।प्रकाशन : ‘संक्षिप्‍त हिंदी-अंग्रेजी कोश’, ‘निबंध, पत्र एवं कहानी लेखन’, ‘सुबोध हिंदी व्याकरण’, ‘जीवनोपयोगी जड़ी-बूटियाँ’, ‘स्वास्थ्य के रखवाले, शाक-सब्जी-मसाले’, ‘सचित्र जीवनोपयोगी पेड़- पौधे’, ‘कहानी रामायण की’, ‘कहानी महाभारत की’, बाल साहित्य की चार पुस्तकों का अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद।संप्रति : आयुर्वेद पर शोध एवं स्वतंत्र लेखन।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us