Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Shishu Health Guide

by Dr Alok Khanna , Dr Vijayalakshmi Sood
Sold out
Current price ₹210.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
(-30%)
₹210.00
Current price ₹210.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789350481363
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 128
  • Original Price: INR 300.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 175 grams
  • BISAC Subject(s): Children & Adolescents

आधुनिक जीवन-शैली व छोटे परिवार होने के कारण बच्चों के लालन-पालन में आमतौर पर परिवार के बड़ों—दादा-दादी, नाना-नानी—का सहयोग नहीं मिल पाता है। शिशु व छोटे बच्चों के लालन-पालन में अनुभवहीन माता-पिता कई बार स्वयं को संशय की स्थिति में पाते हैं। वे बच्चों का लालन-पालन करते हुए सदैव सोचते हैं कि क्या वे उनकी परवरिश ठीक से कर रहे हैं? इस पसोपेश को दूर करने के लिए प्रस्तुत है 'शिशु हैल्थ गाइड’ ।सरल भाषा में लिखी इस पुस्तक में बालपन की आम समस्याओं पर ही अधिक जोर दिया गया है।शिशु की उत्तम देखभाल कैसे करें, शिशुओं को लेकर माता-पिता के आम सवाल, आधुनिक जीवन-शैली से उपजी समस्याएँ, शिशुओं के सामान्य रोग—उपचार व बचाव।प्रस्तुत पुस्तक के माध्यम से माता-पिता एवं अभिभावक बच्चों की रोजमर्रा की समस्याओं व उनके निदान का वैज्ञानिक आधार जान पाएँगे। इससे उपचार की परेशानी, समय और पैसे की बचत होगी। साथ ही यह पुस्तक मेडिकल, आयुर्वेद व नर्सिंग के छात्रों के लिए भी वरदान साबित होगी। बच्चों के स्वस्थ पालन-पोषण में सहायक एक उत्तम प्रैक्टिकल हैल्थ गाइड।

डॉ. आलोक खन्नापी.जी.आई., रोहतक (हरियाणा) में परामर्श चिकित्सक के रूप में कार्यरत डॉ. आलोक खन्ना शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में सुदूर ग्रामीण अंचल से लेकर सुपर स्पेशिएलिटी अस्पतालों में शिशु-समस्याओं को समर्पित हैं। समाज के विभिन्न वर्गों में शिशु के सही व गलत लालन-पालन और प्रचलित अवधारणाओं से वे भली-भाँति परिचित हैं।शिशु के उचित लालन-पालन संबंधी इनके लेख प्रमुख समाचार-पत्रों में प्रकाशित होते रहते हैं। प्रस्तुत पुस्तक इन लेखों का संकलन है। इसका उद्देश्य शिशु व छोटे बच्चों का ठीक से पालन करने में मदद करना तथा भ्रांतियाँ मिटाना है।डॉ. विजयलक्ष्मी सूदसिविल अस्पताल, रोहतक में स्‍‍त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञा के पद पर कार्यरत हैं। इन्हें नई माताओं के समक्ष शिशु की देखभाल में आ रही समस्याएँ सुलझाने का विशेष अनुभव प्राप्‍त है। इनकी व्यावहारिक जानकारी हर लेख को पठनीय और उपयोगी बनाती है।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us