Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Yogasan Aur Shareer Vigyan

by Swami Akshya Atmanand
Sold out
Current price ₹280.00
Original price ₹400.00
Original price ₹400.00
Original price ₹400.00
(-30%)
₹280.00
Current price ₹280.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9789383111824
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 180
  • Original Price: INR 400.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 250 grams
  • BISAC Subject(s): Yoga

शरीर आत्मा का आधार है, पड़ाव है, विश्रामस्थल है, मंजिल नहीं; फिर भी मंजिल न मिलने तक उसे इस आधार की आवश्यकता है । रुकने और विश्राम करने की, अपने आपको तरोताजा करने की, अपनी हँसी-खुशी, स्वास्थ्य-सुविधा बनाए रखने की उसे महती आवश्यकता है, ताकि वह एक दिन अपनी मंजिल पा सके । इस पुस्तक में शरीर विज्ञान एवं योगासन संबंधी अनेक उपयोगी जानकारियाँ दी गई हैं । चित्रों सहित विषय को समझने की सर्वथा एक नवीन शैली में प्रस्तुति इसलिए उपयुक्‍त लगेगी कि आप इसे अपनी मुविधा के अनुसार पढ़-समझ सकेंगे । आप मनन कर, इसका पालन कर सकने का संकल्प लें, निरंतर अपनी यात्रा जारी रखें और एक दिन अपनी मंजिल पा लें ।पुस्तक में योगासनों के साथ-साथ कुछ ऐसी सामग्रियों का भी समावेश किया गया है, जिनके मनन मात्र से आपका जीवन असीम कार्यक्षमता और आनंदमय उल्लास से भर उठेगा ।अति सरल भाषा, विशिष्‍ट शैली, गंभीर वैज्ञानिक विश्‍लेषण और सुबोध व्याख्या स्वामी अक्षय आत्मानंदजी की पुस्तकों की ऐसी विशेषताएँ हैं, जिनसे पाठक उनकी योग संबंधी पुस्तकों को रुचिपूर्वक पढ़ते हैं ।हमें पूर्ण विश्‍वास है कि प्रस्तुत पुसाक को पढ़ने के बाद आप भी योग-विद्या में स्वयं को प्रवीण पाएँगे ।

योग-जगत् ' के अति श्रद्धास्पद अधिकारी गुरु के रूप में प्रख्यात नाम है- स्वामी अक्षय आत्मानंदजी । स्वामीजी ने योगासन, प्राणायाम, अध्यात्म विज्ञान, सम्मोहन विज्ञान और चिकित्सा विज्ञान आदि विषयों पर अत्यंत सरल-सुबोध भाषा एवं तार्किक शैली में अति रोचक अनेक ग्रंथों की रचना की है । स्वामीजी का साहित्य इतना सराहा गया है कि उनके ग्रंथों के कई -कई संस्करण निकले हैं । स्वामी अक्षय आत्मानंद ' योग ' को समर्पित एक ऐसे व्यक्‍त‌ित्व हैं, जिनकी पुस्तकें योग-प्रेमी बड़ी श्रद्धा से पढ़ते हैं । उनकी पुस्तकों ने जहाँ योग-विद्या को सर्वसाधारण के लिए सहज-सुलभ बनाया है वहीं पाठकों को गहरी अंतर्दृष्‍ट‌ि भी प्रदान की है ।स्वामीजी महाराज का जीवन नितांत सादगीपूर्ण तथा निश्छल है । वे पाठकों की योग संबंधी समस्याओं के समाधान पत्र द्वारा भी करते हैं ।संपर्क सूत्र :स्वामी अक्षय आत्मानंद38/15, जैन भवन, लखेराकटनी (म.प्र.) - 483504

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us