Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Adhunik Bharat ka Itihas Evam Virasat

by P.L. Gautam
Save 30% Save 25%
Current price ₹447.00
Original price ₹595.00
Original price ₹595.00
Original price ₹595.00
(-25%)
₹447.00
Current price ₹447.00

Ships in 1-2 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9788126939220
  • Binding: Paperback
  • Subject: History
  • Publisher: Atlantic Publishers & Distributors (P) Ltd
  • Publisher Imprint: Atlantic
  • Publication Date:
  • Pages: 602
  • Original Price: INR 595.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 810 grams
  • BISAC Subject(s): N/A

प्रस्तुत पुस्तक-आधुनिक भारत का इतिहास एवं विरासत का नवम् संशोधित संस्करण कई तरह से महत्वपूर्ण है। इस संस्करण में ‘विज्ञान एवं तकनीक का विकास’ एवं भारत के लोकप्रिय पर्यावरणीय आन्दोलन नामक दो अध्याय सम्मिलित किये हैं। स्वतंत्रता संघर्ष से बहुत पहले आदिवासियों एवं भारतीय जनता का प्रतिरोध, जैसी कई महत्वपूर्ण घटनाओं को पुस्तक में संशोधित रूप में विस्तार से शामिल किया है। अठारहवीं शताब्दी के मध्य, भारत की राजनीतिक स्थिति, भारतीय राज्यों के पृष्ठभूमि में चले जाने से औपनिवेशिक विस्तार, भूराजस्व व्यवस्था में बदलाव, दस्तकारी उद्योगों का ह्रास, धन निष्कासन तथा प्रभाव एवं 1857 के आन्दोलन के साथ भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष की शुरूआत हुई। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक व न्यायिक व्यवस्था में परिवर्तन तथा सामाजिक क्षेत्र में एक नई क्रान्ति का आग़ाज़ हुआ। स्वतंत्रता आन्दोलन में किसानों, विद्यार्थियों एवं महिलाओं के योगदान की विस्तृत चर्चा का प्रयास किया है। साथ ही उन दिनों के साहित्य, सांस्कृतिक विकास एवं राष्ट्रवादियों की विरासत को रोचक ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास रहा है। आजादी के बाद, संविधान निर्माण, कृषि सुधार, औद्योगिक विकास एवं पड़ौसी एवं अन्य देशों से सम्बन्धों की प्रस्तुति समुचित ढंग से की है। लोक सेवा आयोग ने भारतीय सिविल सेवा विषय वस्तु को नौ भागों में विभक्त किया है, उसी रूप में प्रस्तुति का प्रयास लेखक का रहा है। भारतीय सिविल सेवा, प्रादेशिक सेवा परीक्षाओं के साथ ही नेट-स्लेट एवं सामान्य अध्ययन की विषय वस्तु को यह पुस्तक शामिल किये हुए है। विश्वविद्यालय स्तरीय विद्यार्थियों के लिए भी पुस्तक उपयोगी है।

पी॰ एल॰ गौतम- इतिहास एवं भारतीय संस्कृति विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से शिक्षा प्राप्त की। 1980 में आयोजित राजस्थान राज्य एवं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा द्वारा राज्य सेवा में प्रवेश किया। राजस्थान राज्य सरकार ने श्री गौतम को कार्य के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्यस्तर पर 15 अगस्त 1989 में योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। शिक्षा के प्रारंभिक दौर में ही गौतम की रुचि लेखन कार्यों में थी। इनके द्वारा आलेखित अनेक पुस्तकें हैंः भारतीय सिविल सेवा परीक्षा के इतिहास एवं सामान्य अध्ययन विषय वस्तु पर आधारित ‘प्राचीन भारत’ नामक पुस्तक का संशोधित दशम् संस्करण, प्राचीन भारत का इतिहास एवं संस्कृतिय् नाम से मार्केट में उपलब्ध है। आधुनिक भारत नामक पुस्तक राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर द्वारा प्रकाशित की गई थी, इस पुस्तक के लिए लेखक को राजस्थान के महामहिम राज्यपाल महोदय ने 1998 में सम्मानित किया था। इसी पुस्तक का नवम् संशोधित संस्करण आपके समक्ष प्रस्तुत है। गौतम ने श्रव्या का अफेयर एवं सातवां लोक नामक दो सामाजिक उपन्यास भी लिखे हैं। लेखक का अभी हाल ही में बियॉड द हेड लाइन्स, नामक सामाजिक उपन्यास सियेटल (यू-एस-) एवं नोसन प्रेस, चेन्नई से एक साथ प्रकाशित हुआ है।

  • भूमिका
  • I. यूरोपीयन अनुभव ; (Penetration) एवं अंग्रेजी सत्ता का विस्तार
  • 1. परवर्ती मुगल एवं प्रारम्भिक यूरोपी बस्तियाँ
  • 2. बंगाल में अंग्रेजी शक्ति का उदय: प्लासी एवं बक्सर के युद्ध
  • 3. ब्रिटिश शासन का प्रारम्भिक स्वरूप एवं संवैधानिक विकास
  • 4. हैदर अली एवं टीपू सुल्तान तथा अंग्रेजों की विस्तार नीति
  • 5. मराठा एवं पेशवा शक्ति का उत्कर्ष
  • 6. आंग्ल-मराठा सम्बन्ध एवं सर्वोच्चता के लिए संघर्ष
  • 7. रणजीत सिंह की उपलब्धियाँ, पंजाब तथा आंग्रेज-सिख युद्ध
  • 8. आंग्रेज-अफगान युद्ध एवं अफगान नीति
  • 9. सहायक सन्धि, व्यापक सिद्धांत एवं भारतीय रियासतों के साथ अंग्रेजों के सम्बन्ध
  • II. ब्रिटिश औपनिवेशिक नीतियों के आर्थिक प्रभाव
  • 10. ब्रिटिश कालीन नई भू-राजस्व व्यवस्था
  • 11. भू-राजस्व प्रबंध के आर्थिक प्रभाव
  • 12. परंपरागत हस्तशिल्प का ह्रास एवं वाणिज्य व्यापार का विस्थापन
  • 13. सम्पत्ति का पलायन
  • 14. निरोद्योगीकरण एवं आधुनिक उद्योगों का उत्थान तथा राजकी नीति
  • 15. औपनिवेशिक शासन की विभिन्न अवस्थाएं एवं ब्रिटिश हितों से उनका सम्बन्ध
  • 16. रेल, सड़क एवं संचार साधन: पोस्ट एवं टेलीग्राफ सेवाएं
  • 17. न्यायिक प्रबंध एवं भू-राजस्व व्यवस्था के बीच सम्बन्ध
  • III. सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास एवं सुधार आंदोलन
  • 18. स्वदेशी शिक्षा एवं आधुनिक शिक्षा का विकास
  • 19. भारत में समाचार-पत्रों का विकास
  • 20. ईसाई मिशनों की गतिविधियाँ
  • 21. सामाजिक तथा धार्मिक सुधार आंदोलन एवं भारतीय मध्यम वर्ग का उदय
  • IV. ब्रिटिश शासन की भारतीय प्रतिक्रिया
  • 22. ब्रिटिश शासन एवं भारतीय जनता का प्रतिरोध
  • 23. आदिवासी संघर्ष: अठारहवीं-उन्नीसवीं सदी
  • 24. 1857 स्वतंत्रता का महासंघर्ष
  • 25. 1857 के बाद अंग्रेजी नीतियां एवं प्रशासनिक परिवर्तन
  • V. भारतीय राष्ट्रवाद का प्रारम्भिक चरण
  • 26. भारतीय राष्ट्रवाद के उत्थान के प्रमुख आधार
  • 27. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रस्थापना
  • 28. साम्प्रदायिकता एवं अलगाववादी राजनीति
  • 29. भारतीय परिषद अधिनियम 1909 एवं भारत सरकार अधिनियम 1919 (मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार)
  • 30. 1935 का संविधान
  • VI. गांधीवादी युग
  • 31. गांधीजी का उदय एवं असहयोग आंदोलन
  • 32. गांधीजी एवं सत्याग्रह आंदोलन
  • 33. औद्योगिक कामगार वर्ग का विकास एवं व्यावसायिक संघ आंदोलन
  • 34. किसान आंदोलन
  • 35. देशी रियासतों की जनता के आंदोलन
  • 36. भारत में वामपंथी आंदोलन
  • 37. भारत छोड़ो आंदोलन
  • 38. राष्ट्रीय आंदोलन में महिलाएं
  • 39. साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आंदोलन
  • VIII. स्वाधीनता की ओर
  • 40. भारतीय राष्ट्रीय सेना एवं रॉयल इंडियन नेवी का स्वतंत्रता संघर्ष
  • 41. सत्ता हस्तांतरण एवं आजादी
  • 42. भारत में अंग्रेजी राज्य का प्रभाव
  • IX. स्वतंत्रता का प्रथम चरण
  • 43. राज्यों का पुनर्गठन एवं प्रारम्भिक योजनाकाल
  • 44. दलित आंदोलन एवं निर्वाचन प्रावधान
  • 45. भारतीय गणतंत्र का संविधान
  • 46. भूमि सुधार एवं औद्योगिकीकरण
  • 47. विदेश नीति एवं पड़ोसी देशों से सम्बन्ध
  • 48. समसामयिक सांस्कृतिक गतिविधियां, संगीत एवं नृत्य
  • 49. चित्रकला एवं साहित्य का विकास
  • 50. विज्ञान एंव तकनीक का विकास
  • 51.भारत के लोकप्रिय पर्यावरणीय आन्दोलन
  • परिशिष्ठ-1: सामान्य अध्ययन UPSC-CS (Main) Exam (प्रश्न-पत्र-I, 2020-21)
  • परिशिष्ठ-1: इतिहास UPSC-CS (Main) Exam (प्रश्न-पत्र-II, 2020-21)
  • परिशिष्ठ-2: सामान्य अध्ययन UPSC-CS (Main) Exam (प्रश्न-पत्र-I, 2022)
  • इतिहास UPSC-CS (Main) Exam (प्रश्न-पत्र-II, 2022)
  • परिशिष्ठ-3: सामान्य अध्ययन UPSC-CS (Main) Exam (प्रश्न-पत्र-I, 2021)
  • इतिहास UPSC-CS (Main) Exam (प्रश्न-पत्र-II, 2021)
  • अनुक्रमणिका

Trusted for over 48 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us