Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Asha Naam Nadi

by Rituraj
Save 35% Save 35%
Current price ₹62.00
Original price ₹95.00
Original price ₹95.00
Original price ₹95.00
(-35%)
₹62.00
Current price ₹62.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9788181436870
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Vani Prakashan
  • Publisher Imprint: Vani Prakashan
  • Publication Date:
  • Pages: 80
  • Original Price: INR 95.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 300 grams
  • BISAC Subject(s): General

आशा नाम नदी - ऋतुराज की कविता के आख्यान का 'स्वरूप कई मायनों' में बहुत दिलचस्प है। अपनी प्रयोगधर्मिता से वह हमें बार-बार विस्मित करता है। वह लगभग लोककथा के करीब पहुँच जाता है।उसमें काव्यात्मक अवकाश ज़्यादा है और उसके विवरण उसकी लय में घुलमिल-से जाते हैं, लय का हिस्सा बन जाते हैं। उनकी कविता का आख्यान चित्रात्मक तो है ही लयात्मक भी है। वहाँ पात्र और स्थितियाँ यथार्थ की चौहद्दियाँ लांघे जाते हैं। काल्पनिक उड़ान भरते हुए वे फ़न्तासियों को छूने लगते हैं। वहाँ तीनों काल अपनी उपस्थिति एक साथ बनाये रहते हैं। कविता में आख्यान एक स्तर पर अपनी मुक्ति प्राप्त करता है और इस तरह वह यथार्थ दृष्टि का विस्तार करता जाता है।उनकी कविता में स्थानीयता कई बार प्रसंगों, वस्तुओं और प्राकृतिक विवरणों में प्रकट होती है और कई बार भाषा की 'टोन' में उनके आख्यान की बनावट, उसकी संरचना, उन्हें कई स्तरों पर स्वतन्त्र करती है। वे इस छूट का इस्तेमाल बहुत कौशल के साथ आख्यान में राजनीतिक कमेंट गूँथ देने में करते हैं।ऋतुराज की कविता के आख्यान में अक्सर ऐसे चरित्र आते हैं जो समाज की परिधि पर रह रहे हैं।–राजेश जो 'एक कवि की नोटबुक' से

ऋतुराज - जन्म : वसन्तपंचमी, 1940, भरतपुर, राजस्थान।प्रकाशित कविता संग्रह : 'मे आंगिरस', 'एक मरणधर्मा और अन्य', 'कितना थोड़ा वक्त', 'सुरत निरत', 'पुल पर पानी', 'अबेकस', 'नहीं प्रबोधचन्द्रोदय', 'लीला मुखारविंद' एक समीक्षा - कृति : 'लज्जाराम मेहता' तीन वर्ष तक चाइना रेडियो इंटरनेशनल में भाषा-विशेषज्ञ।पुरस्कार, सम्मान: सुधीन्द्र, मीरां, सोमदत्त परिमल, पहल, बिहारी, सुब्रह्मण्यम भारती हिन्दी सेवी सम्मान। सातवें दशक के प्रारम्भ से कविताई में निरन्तर सक्रिय, जीवन्त और चुप्पा-प्रतिबद्ध।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us