Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Ath Haveli Katha Novel Book in Hindi

by Bhavna Shekhar
Save 30% Save 30%
Current price ₹175.00
Original price ₹250.00
Original price ₹250.00
Original price ₹250.00
(-30%)
₹175.00
Current price ₹175.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789394871656
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 128
  • Original Price: INR 250.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 250 grams
  • BISAC Subject(s): General

भावना शेखर का यह उपन्यास पिछली सदी में जनमे पाठकों के लिए नॉस्टैल्जिया है जबकि नई पीढ़ी के लिए इस पुस्तक से गुजरना पुरखों की डायरी पढ़ने जैसा है।भौतिक विकास की चुधियाती दुनिया में हम उत्तरोत्तर असभ्य हो रहे हैं। रक्तपात की खबरों से सने अखबार रोज आईना दिखाते हैं। पर अफसोस, दिलो- दिमाग कुंद और संवेदनहीन होता जा रहा है। कारण हमारा अपनी संस्कृति से विमुख होना है। संस्कृति की कोख में ही सभ्यता पलती है। स्मारक, हवेलियाँ, इमारतें हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं, जिनके झरोखों से इतिहास झाँकता है, जिनकी आबोहवा में कहानियाँ तैरती हैं। इनकी खामोशी और चहल-पहल में कल तथा आज के अनगिनत फसाने पैबस्त हैं।यह उपन्यास पुरानी दिल्ली की तंग गलियों में बसी एक भव्य हवेली के जीवन को बयाँ करता है, जो कभी पुरानी तहजीब और रवायतों का पल्लू थामे अपने वैभव पर गुमान किया करती थी पर वक्त के थपेड़ों से अपना वजूद खो चुकी है; आज कानों में उसकी सिसकियाँ सुनाई देती हैं।लेखिका ने उसके बाशिंदों की चित्र- विचित्र कथा के व्याज से पुरानी दिल्ली की बदलती रूह, रस्मो-रिवाज, अच्छे- बुरे हालात और बनती-बिगड़ती इनसानी फितरत की स्याह-सफेद तसवीरें पेश की हैं। साथ ही निर्माण और ध्वंस का सनातन चक्र मानव विकास-यात्रा की अनिवार्य प्रक्रिया है-यह भी दरशाया है।- सूर्यबाला

भावना शेखरदिल्ली में जनमी, लेडी श्रीराम कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर द्वय, एम.फिल., पीएच.डी.। गत बत्तीस वर्षों से अध्यापनरत ।रचना-संसार : कविता, कहानी, उपन्यास, बालगीत की बारह पुस्तकें प्रकाशित- जुगनी, साँझ का नीला किवाड़, मौन का महाशंख, खुली छतरी, मुझे सिखाती मेरी नानी, एक टीचर की डायरी, एक सपना लापता, 'स' से स्टोरीज आदि। कुछ कविताओं का जापानी और पंजाबी, कुछ कहानियों का उर्दू, ओड़िया और पंजाबी में अनुवाद। अनेक साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता।पुरस्कार-सम्मान : TOI और म.बा.वि. निगम, बिहार सरकार द्वारा शिक्षा और साहित्य के लिए सम्मान, श्री ब्रजकिशोर स्मारक प्रतिष्ठान सम्मान, ICCR (विदेश मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा सम्मान, शाद अजीमाबादी सम्मान, स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र बाली, इंडोनेशिया द्वारा साहित्य सृजन सम्मान, साहित्य सम्मेलन द्वारा साहित्य-सेवी और साहित्य शताब्दी पुरस्कार, दैनिक जागरण, नव अस्तित्व फाउंडेशन, दैनिक भास्कर द्वारा सम्मान, सर्वश्रेष्ठ कहानी का मधुबन संबोधन पुरस्कार (NCERT)।संप्रति : ए.एन. कॉलेज पटना में अतिथि व्याख्याता ।संपर्क : 8809931217

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us