Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Bhartiya Samajshastra

by Yogendra Singh , Manju Bhatt
Save 25% Save 25%
Current price ₹222.00
Original price ₹295.00
Original price ₹295.00
Original price ₹295.00
(-25%)
₹222.00
Current price ₹222.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9788131612958
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Rawat Publication
  • Publisher Imprint: Rawat Publication
  • Publication Date:
  • Pages: 300
  • Original Price: INR 295.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 270 grams
  • BISAC Subject(s): N/A

‘भारतीय समाजशास्त्र’, समाजशास्त्रीय निबंधों का संग्रह है। पाठकों को इन निबंधों के माध्यम से उन सामाजिक और ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्यों से परिचित कराया गया है, जिन्होंने भारतीय समाजशास्त्र के सिद्धांतों, पद्धतियों और सामाजिक प्रक्रियाओं के विकास की दिशाओं का निर्धारण किया है। सामाजिक शक्तियां और ऐतिहासिक संदर्भ, ज्ञान और सिद्धांतों के चेतन या अचेतन ढंग को किस प्रकार से प्रभावित करते हैं, यह इन निबंधों को पढ़ने से पाठकों को आभास होगा।इस पुस्तक की सामग्री को दो भागों में विभाजित किया गया है। पहले भाग में सैद्धांतिक पक्षों से जुड़े हुए लेख हैं, जो भारतीय समाजशास्त्र के सैद्धांतिक विकास पर प्रकाश डालते हैं। दूसरे भाग में समाजशास्त्रीय विषय-वस्तु संबंधी भारतीय अध्ययनों से जुड़े हुए लेखों का संकलन किया गया है। अन्त में, वर्तमान समय में समाजशास्त्र में आए परिवर्तन एवं उनसे उत्पन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया है।आशा करते हैं कि यह पुस्तक भारतीय समाजशास्त्र के शिक्षकों, विद्यार्थियों और सामान्य पाठकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

योगेन्द्र सिंह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के सेन्टर फॉर द स्टडी ऑफ सोश्यिल सिस्टम्स में समाजशास्त्र के एमरीटस प्रोफेसर रहे। इन्होंने अनेक विश्वविद्यालयों में वरिष्ठ शैक्षणिक एवं प्रशासनिक पद ग्रहण किए। आप योजना आयोग, भारतीय समाजविज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) के शोध परामर्श समिति के सदस्य रहे तथा समाजशास्त्र पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के राष्ट्रीय पैनल के संयोजक भी रहे हैं। इसके अतिरिक्त आप भारतीय समाजशास्त्रीय परिषद के अध्यक्ष भी रहे हैं। आपने विभिन्न देशों के अनेक विश्वविद्यालयों में भाषण दिए हैं तथा दक्षिण एशियाई देशों में क्षेत्रीय कार्य किया है। समाजशास्त्र व सामाजिक मानवशास्त्र के प्रति आपके योगदान के लिए आपको अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिले हैं।मंजू भट्ट ने 1976 में राजस्थान विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। 1977 में इन्हे राजस्थान विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया। आपने 1985 में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र विषय में एम.फिल. की तथा 1988 में आपकी नियुक्ति राष्ट्रीय शैक्षिक संस्थान एवं शोध परिषद (NCERT) में प्रवक्ता के रूप में हुई। 1995 में प्रो. भट्ट ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पीएच.डी. प्राप्त की। NCERT में इन्होंने समाजशास्त्र विषय की 11वीं और 12वीं की पाठ्यपुस्तकों का निर्माण और इसी क्षेत्र में विभिन्न शोध कार्य किए। 2018 में NCERT के सामाजिक विज्ञान शिक्षा विभाग में विभागाध्यक्ष के पद से आपने स्वेच्छा सेवा-निवृत्ति प्राप्त की।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us