Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Dhokha

by Surajpal Chauhan
Save 32% Save 32%
Current price ₹51.00
Original price ₹75.00
Original price ₹75.00
Original price ₹75.00
(-32%)
₹51.00
Current price ₹51.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789350007600
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Vani Prakashan
  • Publisher Imprint: Vani Prakashan
  • Publication Date:
  • Pages: 84
  • Original Price: INR 75.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 100 grams
  • BISAC Subject(s): General

धोखा - सूरजपाल चौहान दलित साहित्य लेखन के अब उस मुक़ाम तक आ पहुँचे हैं जहाँ किसी अन्य द्वारा परिचय करवाने की दरकार उन्हें नहीं है। सामान्यतः उनकी ख्याति का दारोमदार बोल्ड दलित आत्मकथा लेखन पर निर्भर माना जाता रहा है, लेकिन यह उनके लेखन का एक खास पहलू है। दरअसल एक समर्थ दलित लेखक की छवि बनाने में सिर्फ़ उनकी आत्मकथाएँ ही नहीं, बल्कि उनके साथ उनकी कविता और कहानी साहित्य भी शामिल है। आत्मकथा हो या कहानी या कविता, उनका एक ख़ास मिज़ाज और अन्दाज है और वह है अपनी बात की बेलाग अभिव्यक्ति जिस प्रकार आज के दलित लेखन का सामान्यबोध अपनी (निजी) और काफ़ी हद तक अपने समाज की नागवार बातों को प्रतिबन्धित करने और सवर्ण समाज के मुद्दों पर बड़बोलेपन का शिकार हो जाता है, सूरजपाल चौहान का रचनाकर्म सामान्यतः इस प्रकार के दोमुँहेपन का हामीदार नहीं है। वे जिस अधिकार के साथ सवर्ण समाज का नंगापन उघाड़ते हैं, उसी प्रकार दलित समाज की हकीकतों और कमज़ोरियों का भी साक्षात्कार हमें करवाते हैं। इसलिए आगे के पड़ाव पर इससे कुछ और बेहतर करने की उम्मीद है। -प्रो. दयाशंकर

सूरजपाल चौहान - जन्म : 20 अप्रैल, 1955, फुसावली, जनपद - अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)देश की विभिन्न साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में कविताएँ, गीत, कहानियाँ, बालगीत, लेख, टिप्पणियाँ और कथा-संस्मरण प्रकाशित।प्रकाशित कृतियाँ : 'प्रयास', 'क्यों विश्वास करूँ' और 'कब होगी वह भोर' (कविता संग्रह); 'बच्चे सच्चे क़िस्से' और 'मधुर बालगीत' (बाल कविताएँ); 'तिरस्कृत' और 'संतप्त' (आत्मकथा); 'वीर योद्धा मातादीन' (जीवनी); 'हेरी कब आएगा' और 'नया ब्राह्मण' (कहानी संग्रह); हिन्दी के दलित कहानीकारों की प्रकाशित पहली कहानी (सम्पादन); अंग्रेज़ी, जर्मन एवं भारतीय भाषाओं में रचनाएँ अनूदित एवं प्रकाशित; आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं राष्ट्रीय मंचों से काव्य-पाठ।सम्मान : रमाकान्त स्मृति कहानी पुरस्कार से सम्मानित | हिन्दी अकादमी, दिल्ली द्वारा 'कृति सम्मान'। देश की महामहिम राष्ट्रपति डॉ. प्रतिभा देवीसिंह पाटिल द्वारा ‘सुब्रह्मण्यम् भारती पुरस्कार' से सम्मानित।सम्प्रति : भारत सरकार के उद्यम (एसटीसी ऑफ़ इंडिया लि., नयी दिल्ली) में मुख्य प्रबन्धक के पद पर कार्यरत।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us