Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Dr. A.P.J. Abdul Kalam Chitrawali

by Srijan Pal Singh
Save 30% Save 30%
Current price ₹105.00
Original price ₹150.00
Original price ₹150.00
Original price ₹150.00
(-30%)
₹105.00
Current price ₹105.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789352660735
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 32
  • Original Price: INR 150.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 100 grams
  • BISAC Subject(s): Biography & Autobiography / Science & Technology

डॉ. कलाम के प्रेरक विचारउद्यम के बिना ज्ञान अनुपयोगी और अप्रासंगिक है। उद्यम के साथ ज्ञान से समृद्धि आती है।सभी के विचार सुनने से ज्ञान को बढ़ावा मिलता है।इस ग्रह पर शायद ज्ञात ब्रह्मांड में मानव ही एकमात्र ऐसा प्राणी है, जो ज्ञान की खोज और उसकी वृद्धि में लगा रहता है।सम्मिश्रित ज्ञान बेहतर ज्ञान होता है।ज्ञान क्रांति ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नींव होगी।ज्ञान का प्रबंधन व्यक्तिगत प्रभाव-क्षेत्र से बाहर आना ही चाहिए और एक-दूसरे से जुड़े समूहों के प्रभाव-क्षेत्र में जाना चाहिए।मैं विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए ज्ञान की ज्योति जलाए रखूँगा।नीति संबंधी आचरण पिता, माता और प्राथमिक स्कूल शिक्षक सिखाते हैं। अगर बच्चे का पालन-पोषण ऐसे परिवेश में होता है तो मुझे विश्वास है कि बच्चे में विपरीत परिस्थितियों के समय भी सही गुण बने रहेंगे।बच्चे हमारा महानतम धन हैं और यह राष्ट्र का दायित्व है कि हर बच्चे को फलने-फूलने का मौका मिले। इस दायित्व को पूरा करने के लिए पहला कदम यही है कि बच्चे के जन्म के तुरंत बाद ही उसकी पहचान की जाए।धर्म, जाति और भाषा के आधार पर किसी के साथ भेदभाव न करो।ईमानदार बनो और भ्रष्टाचार-मुक्त समाज की रचना करो।बच्चे और युवा ही किसी राष्ट्र के भविष्य की तसवीर होते हैं।अगर भारत को वर्ष 2020 तक विकसित बनना है तो यह काम युवाओं के बल पर ही हो सकता है।अपने राष्ट्र के युवा होने के नाते आप अपने सभी कार्यों में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत कीजिए और दूसरों की सफलता का आनंद लीजिए।

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (15.10.1931-27.7.2015) भारत के यशस्वी वैज्ञानिकों में से एक तथा उपग्रह प्रक्षेपण यान और रणनीतिक मिसाइलों के स्वदेशी विकास के वास्तुकार थे। एस.एल.वी.-3, ‘अग्नि’ और ‘पृथ्वी’ उनकी नेतृत्व-क्षमता के प्रमाण हैं। उनके अथक प्रयासों से भारत रक्षा तथा वायु-आकाश प्रणालियों में आत्मनिर्भर बना।अन्ना विश्वविद्यालय में प्रौद्योगिकी तथा सामाजिक रूपांतरण के प्रोफेसर के रूप में उन्होंने विद्यार्थियों से विचारों का आदान-प्रदान किया और उन्हें एक विकसित भारत का स्वप्न दिया। अनेक पुरस्कार-सम्मानों के साथ उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत-रत्न’ से भी सम्मानित किया गया। विज्ञान-प्रसार में योगदान के लिए उन्हें प्रतिष्ठित ‘किंग चार्ल्स-II’ मेडल से सम्मानित किया गया।भारत के राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान देश भर के आठ लाख से अधिक छात्रों से भेंट कर उन्होंने महाशक्ति भारत के स्वप्न को रचनात्मक कार्यों द्वारा साकार करने का आह्वान किया।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us