Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Dr. Kalam Guru Gyan

by Srijan Pal Singh
Sold out
Current price ₹140.00
Original price ₹200.00
Original price ₹200.00
Original price ₹200.00
(-30%)
₹140.00
Current price ₹140.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789352660865
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 200
  • Original Price: INR 200.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 170 grams
  • BISAC Subject(s): General

डॉ. कलाम को देश के युवाओं में अगाध विश्वास था। वे देश के कल्याण को लेकर इस कदर चिंतित रहते थे कि अपने जीवन के आखिरी दो घंटे उन्होंने आतंक और संसद् की काररवाई ठप होने के खतरों पर चर्चा करते हुए बिताए थे। अपने आखिरी क्षणों में भी उनका भरोसा कायम था कि युवा, खास तौर पर छात्र तमाम पीड़ादायी मुद्दों के समाधान लेकर देश के लिए आगे आएँगे। नई पीढ़ी के प्रज्वलित मस्तिष्क के प्रति उनका विश्वास हमेशा बना रहा, जिसे वे धरती पर सबसे बहुमूल्य उपहार मानते आए थे। मुझे इस महान् आत्मा के साथ बेहद करीब से काम करने का मौका मिला। लोगों के लिए भले वे मिसाइलमैन रहे हों, मेरे लिए वो हमेशा ‘स्माइलमैन’ ही रहेंगे। दुनिया ने उन्हें अंतरिक्ष विज्ञानी के तौर पर देखा, जिसने उपग्रहों को धरती के चारों ओर घूमते हुए देखा। मैंने उन्हें एक महान् आत्मा के तौर पर देखा, जिसने लोगों को सपने देखने का उपहार दिया—सपने और उनको सच करने का साहस प्रदान किया। दुनिया ने मात्र उनके कामों को देखा, जबकि मैं खुशकिस्मत रहा कि मुझे उनके भावनात्मक हिस्से का भी गवाह बनने का मौका मिला। वे एक वैज्ञानिक, संत, लेखक, शिक्षक, कवि और दार्शनिक थे, सब मिलाकर वे स्नेह और बुद्धिमत्ता का एक पुंज थे।आइए, अब मैं आपको एक हैरतअंगेज सफर पर ले चलता हूँ—एक ऐसा सफर, जिस पर चलते हुए मैंने डॉ. कलाम से काफी कुछ सीखा।

सृजन पाल सिंह ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद से अध्ययन किया और सभी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के रूप में स्वर्ण-पदक जीता। वे स्टुडेंट काउंसिल के प्रमुख रहे। उन्होंने नवीनतम प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए पारदर्शी सार्वजनिक वितरण प्रणाली स्थापित करने के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) में कार्य किया। उन्हें स्विट्जरलैंड में आयोजित सेंट गैलेन सिंपोजियम में ‘ग्लोबल लीडर्स ऑफ टुमारो’ के लिए नामित किया गया। उन्होंने भारत के ग्रामीण क्षेत्रों की यात्राएँ की हैं तथा सतत विकास प्रणालियों के अध्ययन और विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए अनेक महत्त्वपूर्ण कार्यकलापों में भाग लिया है। प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में विकास की अवधारणाओं पर उनके अनेक लेख प्रकाशित हुए हैं। भारत के लोकप्रिय राष्ट्रपति स्व. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के साथ अनेक पुस्तकें लिखने का सौभाग्य प्राप्त।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us